राहगीरों को टक्कर मारने से बाइक चालक घायल

सदर पुलिस थाना के तहत अवादा बराना गांव के पास बाइक ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:45 PM (IST)
राहगीरों को टक्कर मारने से बाइक चालक घायल
राहगीरों को टक्कर मारने से बाइक चालक घायल

जागरण संवाददाता, ऊना : सदर पुलिस थाना के तहत अवादा बराना गांव के पास बाइक ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। राहगीर सुरक्षित हैं। घायल की पहचान रोहित कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी कोकोवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो महिलाओं ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करवाई उत्पीड़न की शिकायत

जागरण संवाददाता, ऊना : दो महिलाओं ने महिला पुलिस थाना ऊना में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। एक महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसकी शादी चार नवंबर 2018 को रोहित कुमार पुत्र राम लुभाया निवासी मकान नंबर 53 नंगल जिला रोपड़ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति व ससुराल वाले उसे दहेज व पैसों के लिए तंग करने लगे। उसका पति शादी के 15 दिन बाद ही विदेश चला गया था। उसे खर्च भी नहीं देते थे। अब वह मायके में रह रही है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति व उसके स्वजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है।

उधर, एक अन्य महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले नरिंद्र कुमार निवासी रखराम सिंह तहसील नालागढ़ जिला सोलन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति व ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। उनकी बात न मानने पर वे उससे मारपीट व जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने महिला के पति व सुसराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है।

chat bot
आपका साथी