ईको फ्रेंडली दिवाली मनाएं व पर्यावरण को रखें स्वच्छ

उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा है कि इस वर्ष इस बार दिवाली का पावन त्योहार पूरी सावधानी व परिवार के साथ मनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:35 PM (IST)
ईको फ्रेंडली दिवाली मनाएं व पर्यावरण को रखें स्वच्छ
ईको फ्रेंडली दिवाली मनाएं व पर्यावरण को रखें स्वच्छ

जागरण संवाददाता, ऊना : उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा है कि इस वर्ष इस बार दिवाली का पावन त्योहार पूरी सावधानी व परिवार के साथ मनाएं। यदि लोग ईको फ्रेंडली दिवाली मनाएंगे तो इससे पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में काफी योगदान मिलेगा।

प्रशासन की तरफ से ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने को लेकर जिलेभर में जागरूकता अभियान शुरू किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग पूरी सजगता के साथ इस त्योहार को मना सकें। त्योहार मनाने के दौरान किसी भी तरह की कोताही नहीं करनी चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि दिवाली पर घरों में रंगों से रंगोली बनाने की बजाय फूल-पत्तियों से रंगोली बनाएं। इससे रंगोली आकर्षक भी बनेगी और इसका मानवीय शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। घरों में मिट्टी से बने दीये जलाएं। इससे हाथ से दीये व अलग-अलग डिजाइन की कलाकृतियां बना रहे कामगारों को भी सबल मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।

राघव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार पटाखे फोड़ने से परहेज करें क्योंकि इससे पर्यावरण दूषित होता है। हवा में भारी मात्रा में धुआं होने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए दिवाली को साधारण ढंग से मनाएं और जितना हो सके प्रदूषण फैलाने से बचाव रखें।

हर वर्ग के लोगों को दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ घर पर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भी एक जिम्मेदार नागरिक के नाते सभी को यह संदेश सभी तक पहुंचाना चाहिए कि ईको फ्रेंडली दिवाली मनाएं। हां, त्योहार के दौरान कोविड नियमों का भी पूरी तरह पालन करें।

chat bot
आपका साथी