कोरोना से 13 लोगों की मौत, 152 पाए गए संक्रमित

जिले में वीरवार को 152 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:33 PM (IST)
कोरोना से 13 लोगों की मौत, 152 पाए गए संक्रमित
कोरोना से 13 लोगों की मौत, 152 पाए गए संक्रमित

जागरण संवाददाता, ऊना : जिले में वीरवार को 152 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। इससे अब जिला में मौत का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि जिले में पहली मौत अम्ब उपमंडल के खरोह गांव की 51 वर्षीय महिला की हुई है। महिला को आठ मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितपूर्णी में लाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत अम्ब उपमंडल के कटौहड़ खुर्द की 50 वर्षीय महिला की हुई है। 11 मई को महिला को सीएचसी अम्ब में लाया गया। उसके बाद डीसीएचसी हरोली रेफर किया गया। वहां पर महिला की 13 मई को मौत हो गई।

तीसरी मौत अपर गगरेट की 85 वर्षीय महिला की हुई है। 11 मई को महिला को सांस में दिक्कत के चलते सीएचसी गगरेट में लाया गया। यहां से टांडा रेफर किया गया। वहां पर मौत हो गई।

चौथी मौत अम्ब उपमंडल के डूहल बंटवाला गांव की 58 वर्षीय महिला की हुई है। 12 मई को महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितपूर्णी में लाया गया। इसके बाद महिला के स्वजन उसे आइवीवाइ अस्पताल होशियारपुर ले गए थे जहां पर उसकी मौत हो गई।

पांचवीं मौत गगरेट क्षेत्र के नंगल जरियाला गांव के 63 साल के व्यक्ति की हुई है। बीमार व्यक्ति को 10 मई को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में रेफर किया गया। वहां 11 मई को उसकी मौत हो गई।

छठी मौत गगरेट क्षेत्र के 68 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इस व्यक्ति को तीन मई को सांस लेने में दिक्कत के चलते सीएचसी अम्ब में भर्ती कराया गया। इसके बाद डीसीएचसी हरोली अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर 12 मई को उसकी मौत हो गई। सातवीं मौत अम्ब उपमंडल के जमान-कवाल के 103 साल के व्यक्ति की हुई है। 10 मई को टेस्ट हुआ और उसके बाद अपने घर में एसओपी के तहत था, 11 मई को उसकी मृत्यु हो गई।

आठवीं मौत ऊना क्षेत्र के देहलां गांव की 75 साल की महिला की हुई है। महिला को बुखार समेत अन्य गंभीर रोग के चलते 11 मई को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से महिला को मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह में रेफर किया गया। 12 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नौवीं मौत हरोली क्षेत्र के लोअर बढेड़ा की 37 साल की महिला की हुई है। महिला के जुकाम व सांस लेने में दिक्कत के चलते नौ मई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह में रेफर किया गया जहां पर 12 मई को महिला की मौत हो गई।

दसवीं मौत हरोली क्षेत्र के दुग्गी गांव की 85 वर्षीय महिला की हुई है। महिला को नौ मई को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह रेफर किया गया। 12 मई को महिला की मौत हो गई।

ग्यारवीं मौत अम्ब उपमंडल के नकड़ोह गांव की 45 साल की महिला की हुई है। नौ मई महिला को बुखार व जुकाम के लक्षणों के चलते सीएचसी दौलतपुर चौक में लाया गया। इसके बाद महिला को मेक शिफ्ट अस्पताल पालकवाह में रेफर किया गया जहां पर 12 मई को महिला की मौत हो गई।

बाहरवीं मौत बंगाणा उपमंडल के घनेटी गांव की 65 वर्षीय महिला की हुई है। महिला अपने घर में आइसोलेट थी। अचानक तबीयत खराब होने पर उसे 11 मई को मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह में रेफर किया गया, जहां पर उसकी 12 मई को मौत हो गई।

तेहरवीं मौत गगरेट क्षेत्र के घनारी गांव के 36 साल के व्यक्ति की हुई है। उसे 10 मई को सीएचसी दौलतपुर चौक में भर्ती कराया गया। यहां से डीसीएचसी अस्पताल हरोली में रेफर किया गया। 11 मई को उसे स्वजनों के आग्रह पर अमन अस्पताल होशियारपुर रेफर किया गया था जहां 12 मई को उसकी मौत हो गई।

नए मामलों में कुरियाला से दो बच्चे तीन साल के, एक बच्ची सात साल की, एक बच्चा आठ साल का संक्रमित हुआ है। वहीं सलोह बेरी, दिलवा, अजनौली, कोटला कलां व सोहारी टकोली से छोटे बच्चे संक्रमित हुए हैं। संतोषगढ़, मैहतपुर, दौलतपुर, अम्ब, गगरेट, नंगल जरियाला, मुबारिकपुर, हरोली, ऊना, चलेट, डूहल बगवाला, कांगड़ा जिले के सुकाहर, चलाली, बग्गी व बगली से भी लोग संक्रमित पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी