लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी अहम

संवाद सूत्र नालागढ़ एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर का कहना है कि लोकतंत्र में युवाओं क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:13 PM (IST)
लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी अहम
लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी अहम

संवाद सूत्र, नालागढ़ : एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर का कहना है कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी स्वस्थ व सुदृढ़ लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने युवाओं सहित अन्य मतदाताओं से अपील की कि वे सदैव बिना किसी प्रलोभन तथा भेदभाव से मतदान करें। एसडीएम महेंद्र पाल सोमवार को प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के ट्रक यूनियन सभागार नालागढ़ में आयोजित सीधे प्रसारण से पहले आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन पर नालागढ़ क्षेत्र के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इससे पूर्व यहां निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का वीडियो संदेश सुनाया गया। इस दौरान लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने ई-मतदाता पहचान पत्र के बारे में एक पोस्टर का अनावरण भी किया। शिव शक्ति कला मंच सोलन के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार यादव किशोर गौतम तथा डा. बीएस राठौर ने हिमाचल के अतीत एवं वर्तमान के संदर्भ में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नालागढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर मनोहर ठाकुर, देवराज चंदेल, जयप्रकाश, हेमशंकर शर्मा, अर्चना, नसीब चौधरी, नंदलाल, इंद्र, विद्यारतन चौधरी, वीर सिंह चंदेल, रूपलाल, विनोद शर्मा, रीना शर्मा, शालिनी शर्मा, संजीव भारद्वाज व सहर शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी