बारिश से लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये का नुकसान

जिलाभर में हो रही बारिश से लोक निर्माण विभाग को मात्र दो दिन में दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:38 PM (IST)
बारिश से लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये का नुकसान
बारिश से लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये का नुकसान

जागरण संवाददाता, सोलन : जिलाभर में हो रही बारिश से लोक निर्माण विभाग को मात्र दो दिन में दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटे से जिलाभर में भारी बारिश हो रही है। कई जगह मुख्य व संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद अधिकतर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग को अब तक करीब 28 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। करीब 100 से अधिक मुख्य व संपर्क अधिक मार्ग बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को नालागढ़ उपमंडल के तहत आने वाला रामशहर-धर्माणा मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद हो गया। दोपहर बाद सड़क में मलबा आने की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग परपहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबा

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई जगह पहाड़ी से पत्थर व मलबा आदि गिरता रहा। सोलन से कैथलीघाट तक इन दिनों फोरलेन का कार्य प्रगति पर है, जिसकी वजह से पहाड़ी से मलबा व चट्टानें गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। हालांकि इस दौरान यातायात प्रभावित होने की कोई भी सूचना नहीं है। बारिश की वजह से हुए नुकसान की रिपोर्ट नियमित रूप से सरकार को भेजी जा रही है। जिले के अधिकतर मार्ग पर यातायात सुचारू चल रहा है।

एसपी जोगटा, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग। नालागढ़-रामशहर हुआ बाधित, एक घंटा लगा रहा वाहनों का जाम

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ उपमंडल में बारिश से जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त होकर रह गया। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश से जहां सड़कों पर ल्हासे व चट्टानें गिर गई हैं, वहीं मार्ग भी अवरुद्ध रहे। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर सिल्णू पुल के समीप ल्हासा गिरने से मार्ग बाधित हुआ। इससे एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि विभाग ने मार्ग को जल्द ही बहाल कर दिया। विभाग द्वारा पत्थर गिरने वाले प्वाइंट्स पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करवाए गए हैं ताकि लोग सतर्क रहें।

लोक निर्माण विभाग नालागढ़ डिविजन के एसडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि मंगलवार को हुई बारिश से नालागढ़-रामशहर मार्ग पर चट्टानें व ल्हासे गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे विभाग ने मशीनरी लगवाकर हटा दिया और यातायात को सुचारू बनाया। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने कहा कि नालागढ़-रामशहर मार्ग करीब एक घंटा बंद रहा जिसे खोल दिया गया है।

chat bot
आपका साथी