पर्यटन निगम के द न्यू रोजकोमन होटल की आज से मिलेगी सुविधा

पर्यटन नगरी कसौली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब निजी होटलों की तर्ज पर पर्यटन निगम के होटल में सुविधाएं मिलेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:48 PM (IST)
पर्यटन निगम के द न्यू रोजकोमन
होटल की आज से मिलेगी सुविधा
पर्यटन निगम के द न्यू रोजकोमन होटल की आज से मिलेगी सुविधा

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन

पर्यटन नगरी कसौली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब निजी होटलों की तरह पर्यटन निगम के होटल में भी सुविधा मिलेगी। कसौली में वीरवार से पर्यटन निगम द्वारा तैयार किए गए द न्यू रोजकोमन होटल का ट्रायल बेस पर शुभांरभ होगा। 32 कमरों वाले इस होटल में वे तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं जो अन्य रिसोर्ट व होटलों में पर्यटकों के लिए होती हैं। इसमें मेरिज व काफ्रेंस हाल, रेस्टोरेंट व पार्किग समेत बेहतरीन लोकेशन व व्यू पर्यटकों को मिलेगा। पर्यटकों के लिए 20 फीसद की छूट भी दी जा रही है। हालांकि इसका विधिवत शुभारंभ निगम आगामी दिनों में मुख्यमंत्री से करवाएगा।

अभी तक कसौली में पर्यटन निगम का पुराना रोजकोमन होटल संचालित है जिसमें केवल छह ही कमरे हैं, लेकिन अब नए होटल में 32 कमरों में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 32 कमरों के निर्माण की मिली थी अनुमति

पर्यटन निगम द्वारा कसौली में 42 कमरों का होटल बनाना प्रस्तावित था, लेकिन यहां निर्माण का मामला एनजीटी में पहुंच गया था। इस कारण कसौली में नए निर्माण पर एनजीटी द्वारा रोक लगा दी गई थी। उसके बाद 2018 में पर्यटन निगम को 42 की जगह 32 कमरों वाले होटल के निर्माण की अनुमति मिली थी। उसके बाद यहां होटल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब यह होटल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। कसौली से किम्मूघाट मार्ग पर बना यह होटल इसलिए भी ज्यादा आकर्षक होगा क्योंकि एक तो लोअर मालरोड पर होने के कारण कसौली बाजार भी नजदीक है वहीं यहां का प्रसिद्ध पर्यटक स्पॉट मंकी प्वाइंट भी इसके नजदीक है। कसौली में 32 कमरों वाला द न्यू रोजकोमन होटल बनकर तैयार हो गया है। आज इसका साफ्ट ट्रायल पर ओपनिग की जा रही है। जल्द इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाया जाएगा।

- अमित कश्यप, प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम।

chat bot
आपका साथी