25 किलोमीटर क्षेत्र को ढाई घंटे में किया साफ, एकत्र किया कचरा

संवाद सहयोगी सोलन जिले की पर्यटन नगरी चायल में होटल संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 25

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:28 PM (IST)
25 किलोमीटर क्षेत्र को ढाई घंटे में किया साफ, एकत्र किया कचरा
25 किलोमीटर क्षेत्र को ढाई घंटे में किया साफ, एकत्र किया कचरा

संवाद सहयोगी, सोलन : जिले की पर्यटन नगरी चायल में होटल संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 25 किलोमीटर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर कई क्विंटल कचरा एकत्र किया। साधुपुल से आलमपुर छलांड तक 25 किलोमीटर क्षेत्र में चले इस अभियान को मात्र ढाई घंटे में पूरा किया गया। इस दौरान होटल संघ चायल द्वारा बनाई गई 15 टीमों ने इतने कम समय में कई कचरा एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

होटल संघ चायल के पदाधिकारियों की मानें तो कचरे के निपटारे के लिए इसे सुरजपुर स्थित प्लांट को भेजा जाएगा। होटल संघ चायल के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित किया गया। 2018 से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2018 में 75 किलोमीटर क्षेत्र को साफ किया गया था। इसके लिए 15 टीमें गठित की जाती हैं व प्रति टीम को दो किलोमीटर का क्षेत्र विभाजित किया जाता है। एक टीम में आठ से दस लोग होते हैं। अभियान के दौरान चायल क्षेत्र की कई पंचायतों में कचरा एकत्र किया गया।

इस दौरान सुरेश, पंकज वर्मा, चायल के पूर्व प्रधान नवीन, संजय तिवारी, अजीत राणा, गोपाल गौतम, कमल गांगटा, अश्विनी कुमार सहित होटलों के स्टाफ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नालदेहरा व बल्देयां में बांटा राशन

संवाद सूत्र, बल्देयां : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पंचायत नालदेहरा में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निग मके उप महापौर शैलेंद्र चौहान ने लाभार्थियों को अनाज वितरित किया। बल्देयां में भी उप महापौर शैलेंद्र चौहान ने राशन बांटा। इस मौके पर पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मोक्टा, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अंजु कौशल, मोर्चा उपाध्यक्ष कमल, पंचायत नालदेहरा की प्रधान गीता और बल्देयां की सुषमा, नालदेहरा के सचिव नरेंद्र व केवल राम उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी