नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर काटा दस किलो का केक

सोलन भाजपा ने जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में माल रोड़ सोलन स्थित मुरारी मार्केट के पास केक काटा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:32 PM (IST)
नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर काटा दस किलो का केक
नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर काटा दस किलो का केक

संवाद सहयोगी, सोलन : जेपी नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में सोलन भाजपा ने शहर के माल रोड स्थित मुरारी मार्केट के पास दस किलो का केक काटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा प्रेस सह सचिव मुकेश गुप्ता ने की। इस दौरान लोगों को भी केक बांटा गया। मुकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमारी शीला ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा व डॉ. राजीव बिदल के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल में बहुमत से रिपीट करेगी। इस दौरान सुषमा शर्मा, सोमा ठाकुर, विनीत गोयल, रचित साहनी, अमरप्रीत राकेश अग्रवाल, रोहित भारद्वाज, सन्नी कुमार, दिनकर, सुमित कश्यप, सुमित गुप्ता, अर्पित गुप्ता, बलवंत कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी