आरएसएस के स्वयंसेवियों ने किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 96वां स्थापना दिवस पर बद्द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:17 PM (IST)
आरएसएस के स्वयंसेवियों ने किया पथ संचलन
आरएसएस के स्वयंसेवियों ने किया पथ संचलन

सचित्र..........

संवाद सहयोगी, बद्दी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 96वां स्थापना दिवस पर बद्दी में पथ संचलन किया गया। स्थानीय लोगों ने पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवियों पर पुष्प वर्षा की। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. नागेश ठाकुर रहे।

उन्होंने आरएसएस के इतिहास पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि कैसे आज से 96 वर्ष पहले नागपुर में एक छोटे से बालक ने अपने अन्य साथियों के साथ संघ की दैनिक शाखा शुरू की, वही संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। सर्व प्रथम बद्दीनगर के स्वयंसेवक बद्दी अस्पताल के निकट मैदान में एकत्रित हुए। ठीक 11 बजे स्वयंसेवकों का पथ संचलन दो पंक्तियों में शुरू हुआ जो चार किलोमीटर लंबी दूरी तय करके साई रोड बद्दी बाजार से गुजरता हुआ हाउसिग बोर्ड फेस-दो में संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में जगह-जगह पर फूल बरसा कर नगर वासियों विशेषकर महिला शक्ति ने पथ संचलन का भव्य स्वागत किया। पूरे नगर को एक हजार से ज्यादा ओम की झंडियों के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया था।

नगर कार्यवाह राकेश कुमार चौहान ने बताया कि पिछले 15 दिन से स्वयंसेवक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे। उन्होंने पूर्ण निष्ठा और लग्न के साथ दिन रात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाया है। इसमें महिला शक्ति ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक सहभोज किया। इस अवसर पर जिला संघ चालक महेश कुमार कौशल, नगर विस्तारक अंकुर, जिला शारीरिक प्रमुख विवेक कुमार, राहुल कुमार, सुधांशु, गोपाल कुमार, यशकर नाग, कमलेश शुक्ला, पंकज ठाकुर, दीपक कुमार, आशीष कुमार, चंदर प्रकाश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी