आरएसएएस ने किया पथ संचलन व शस्त्र पूजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को स्थापना दिवस पर परवाणू में पथ संचलन व शस्त्र पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM (IST)
आरएसएएस ने किया पथ संचलन व शस्त्र पूजन
आरएसएएस ने किया पथ संचलन व शस्त्र पूजन

संवाद सूत्र, परवाणू : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को स्थापना दिवस पर परवाणू में पथ संचलन व शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर परवाणू क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी सेक्टर छह में एकत्रित हुए। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परवाणू द्वारा संचालित कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक बनवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ नगर संघचालक अजय कपूर व नगर कार्यवाहक हंसराज, संघ के वरिष्ठ सदस्य व पार्षद राजकुमार घई एवं करीब 100 से अधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस मौके पर शस्त्रों का पूजन भी किया गया।

बनवीर सिंह ने कहा कि विजयादशमी के दिन सन 1925 को संघ का जन्म हुआ था। अंत में वापस अपने शक्ति स्थान पर आकर झंडे का पूजन कर विधिवत रूप से दशहरे के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम का समापन कर सभी नगरवासियों को दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं दी गई। राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ ने अर्की में स्थापना दिवस मनाया

संवाद सूत्र, अर्की : राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ का 96वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर प्रांत सेवा प्रमुख अवतार सिंह ने बतौर मुख्य प्रवक्ता भाग लिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कार्यवाह अशोक कुमार ने की। समारोह में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य वक्ता ने संघ द्वारा किए जा रहे कार्यो का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा देश को एकजुट रखने की है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने बाजार में पथ संचलन भी किया।

chat bot
आपका साथी