कसौली में रमाडा होटल खोलने पर किया हवन यज्ञ

कसौली में रमाडा होटल पर्यटकों के लिए फिर खुल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:45 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:45 AM (IST)
कसौली में रमाडा होटल खोलने पर किया हवन यज्ञ
कसौली में रमाडा होटल खोलने पर किया हवन यज्ञ

संवाद सहयोगी, सोलन : कसौली में रमाडा होटल पर्यटकों के लिए फिर खुल गया है। इस दौरान होटल परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होटल के मालिक महेश बाल्यान ने परिवार व स्टाफ के साथ हवन में आहुतियां डाली और कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की।

महेश बाल्यान ने कहा कि लॉकडाउन लगते ही होटल बंद कर दिया था। कई माह तक इसके बंद रहने से हवन यज्ञ करवाया गया। इस दौरान कंजक पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया। होटल बंद होने से पर्यटन व्यवसायियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। अब प्रदेश की सीमाएं खुलने से पर्यटन व्यवसाय फिर शुरू हो गया है। उन्होंने होटल खोलने की अनुमति मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक डॉ. राजीव सैजल का आभार जताया। उन्होंने कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिद्र चोपड़ा व उपाध्यक्ष रौकी चिमनी का भी होटलों को खुलवाने व पर्यटन कारोबारियों की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने के लिए आभार जताया। छह माह में जमा पूंजी भी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि कारोबार के पटरी पर लौटने पर कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे। अन्य होटल मालिक भी अपने कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कुछ करें। होटल कारोबारियों को आगे काफी समस्या आने वाली है। ऐसे में सरकार बिजली के बिलों व अन्य चीजों में रियायत दे। होटल में नियमों का पालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी