राजीव शुक्ला का किया जोरदार स्वागत

संवाद सहयोगी सोलन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार हिमाचल आने पर राजीव शुक्ला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:55 PM (IST)
राजीव शुक्ला का किया जोरदार स्वागत
राजीव शुक्ला का किया जोरदार स्वागत

संवाद सहयोगी, सोलन : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार हिमाचल आने पर राजीव शुक्ला का कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में टीटीआर चौक पर कसौली निर्वाचन क्षेत्र, नालागढ़ विस क्षेत्र व दून निर्वाचन क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद धर्मपुर में सुबाथू चौक पर स्वागत किया। इसके बाद कुमारहट्टी, सोलन व कंडाघाट में सैकड़ों कार्यकत्र्ता स्वागत के लिए खडे़ थे। कार्यकत्र्ताओं ने उन्हें प्रभारी पद के लिए बधाई भी दी। सोलन में विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया।

----------

साथ में ये रहे मौजूद

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विधायक राजिंद्र राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान, जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, सेवादल के प्रदेश संगठक अनुराग शर्मा, दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अशोक मैसी आदि।

chat bot
आपका साथी