कसौली की हेरिटेज मार्केट में बनेंगी दुकानें

कसौली शहर सैन्य छावनी होने के साथ पर्यटन के मानचित्र पर भी अपनी विशेष पहचान रखता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:47 PM (IST)
कसौली की हेरिटेज मार्केट में बनेंगी दुकानें
कसौली की हेरिटेज मार्केट में बनेंगी दुकानें

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन

कसौली शहर सैन्य छावनी होने के साथ पर्यटन के मानचित्र पर भी अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। यहां वर्षभर देश व विदेश के सैलानियों का आना लगा रहता है। कसौली का मुख्य व्यवसाय भी पर्यटन आधारित है। शहर के संचालन की बागडोर छावनी प्रशासन के हाथ में है। शहर के लोगों की मूलभूत सविधाओं को पूरा करने के लिए छावनी प्रशासन अपनी ओर से प्रतिवर्ष इस बारे खाका तैयार करता है। शहर के विकास के लिए जहां छावनी बोर्ड को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से बजट मिलता है, वहीं विभिन्न टैक्सों से होने वाली आय को भी शहर के विकास कार्यो पर खर्च किया जाता है। कसौली छावनी में भविष्य में विकास की क्या योजनाएं बनेंगी इसके लिए दैनिक जागरण ने कसौली छावनी की मुख्य अधिशाषी अधिकारी जिज्ञासा राज से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश।

कसौली छावनी में पार्किग की समस्या से राहत के लिए क्या योजना है?

कसौली पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां काफी पर्यटक आते हैं। छावनी बोर्ड ने गत दिनों 19.50 करोड़ से बने बस स्टैंड व बहुमंजिला बस स्टैंड का लोकार्पण किया है। उसमें 300 गाड़ियां पार्क होने की सुविधा है। भविष्य में इसकी क्षमता को 450 तक किया जाना प्रस्तावित है। कूड़ा निस्तारण के लिए क्या योजना है?

कसौली छावनी प्रशासन के पास अपना इंसीरेटर है, लेकिन कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध के बाद शहर का सारा कूड़ा बाहर भेजा जा रहा है। छावनी प्रशासन प्रयासरत है कि शहर के कूड़े को यहीं सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट लगाकर ठिकाने लगाया जाए। हेरिटेज मार्केट में दुकानों को बढ़ाने के लिए छावनी प्रशासन ने क्या प्रस्ताव तैयार किया है?

हेरिटेज मार्केट में स्थित दुकानों के ऊपर नई दुकानें बनाने के लिए छावनी प्रशासन भविष्य में सोच रहा है। इसका प्रोजेक्ट प्रक्रिया में है। उसके बाद मंजूरी के लिए प्रिसिपल डायरेक्टर के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही इस योजना पर कार्य होगा। कसौली के पर्यावरण को बचाने के लिए क्या योजना है?

पर्यावरण संरक्षण के लिए छावनी बोर्ड कई योजनाएं बनाने के लिए अग्रसर है। पर्यटकों को वाहनों में घूमने के बजाय किराये पर साइकिलें मुहैया करवाई जाएंगी। शुरू में 10 साइकिलें व उसके बाद 20 और साइकिलें छावनी प्रशासन के पास आ जाएंगी। ईको फ्रेंडली सात सीटों वाले ई-रिक्शा शहर के अप्पर व लोअर मालरोड पर चलाए जाएंगे। कसौली छावनी अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए क्या किया जा रहा है?

छावनी अस्पताल में आउटसोर्स पर दो चिकित्सकों को रखा गया है। इसके अलावा अस्पताल में एक्सरे की भी नई मशीन व अन्य उपकरणों को मुहैया करवाया गया है। अस्तपाल में मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिलें, इसके लिए छावनी प्रशासन कार्यरत है।

chat bot
आपका साथी