नालागढ़ में 20 एकड़ जगह में अलग से बनाई जाए धान की मंडी

भारतीय किसान यूनियन की नालागढ़ इकाई का प्रतिनिधिमडल प्रदेश महासचिव प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:53 PM (IST)
नालागढ़ में 20 एकड़ जगह में 
अलग से बनाई जाए धान की मंडी
नालागढ़ में 20 एकड़ जगह में अलग से बनाई जाए धान की मंडी

संवाद सूत्र, नालागढ़ : भारतीय किसान यूनियन की नालागढ़ इकाई का प्रतिनिधिमडल प्रदेश महासचिव प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम से मिला और उनके माध्यम से प्रदेश सरकार को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नालागढ़ के इंदिरा अनाज मंडी में अब धान की खरीद शुरू होगी, लेकिन यह जगह धान के लिए काफी कम है। नालागढ़ में ही किसी दूसरे स्थान पर लगभग 20 एकड़ जगह पर इसे बनाया जाए। धान में नमी होती है उसे सुखाने के लिए ज्यादा स्थान चाहिए। फसल बेचने के लिए अनाज मंडी में फर्द जरूरी की गई है लेकिन एक फर्द में कई मालिक होते है, जिससे किसानों को फसल बेचने में दिक्कत आती है।

प्रीतपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने नए कृषि कानून बनाए है वो किसानों के हित में नहीं है। किसान 11 माह से दिल्ली में आंदोलन करके इसका विरोध कर रहे हैं। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करके इसे रद कराने क मांग करें। वर्तमान में मक्की की फसल तैयार है व इसकी खरीद एमएसपी रेट पर की जाए। सही दाम न मिलने से मक्की उत्पादक परेशान हैं।

नालागढ़ के किसानों पर जो मामले दर्ज किए गए है, उन्हें रद किया जाए। किसान अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों को पिछले वर्ष गेहूं की फसल के दौरान बेचने में जब दिक्कत आई थी, तो उस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए नालागढ़ में खरीद केंद्र खोला व उससे किसानों को काफी लाभ हुआ। यूनियन ने प्रदेश सरकार के लिए इसके लिए अभार जताया है।

एसडीएम ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेषित कर दिया गया है। इस अवसर पर ्रदेश उपप्रधान सुरजीत सिंह, जिला प्रधान सुरमुख सिंह, ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, राकेश कुमार, मोहिद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी