तैयारियां पूरी, मशीनरी मिलने का इंतजार

कोरोना महामारी को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 06:23 PM (IST)
तैयारियां पूरी, मशीनरी मिलने का इंतजार
तैयारियां पूरी, मशीनरी मिलने का इंतजार

विनोद कुमार, सोलन

कोरोना महामारी को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने प्लांट स्थापित करने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मशीनरी मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। अब प्लांट की मशीनरी मिलते ही इसे स्थापित किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अगले डेढ़ माह में आक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू कर देगा। इससे न केवल सोलन बल्कि आसपास के अस्पतालों में भी आक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी। यहां पर आक्सीजन प्लांट लगने से कोविड व सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों के लिए आक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इस प्लांट से हर समय आक्सीजन उपलब्ध होगी। यही नहीं यहां से आसपास के अस्पतालों को भी आक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। सोलन, सिरमौर व शिमला जिले से पहुंचते हैं लोग इलाज करवाने

क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन, सिरमौर व शिमला जिले से भी लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां आम दिनों में प्रतिदिन करीब 1500 से अधिक ओपीडी रहती है। कोविड महामारी के चलते जहां आक्सीजन की खपत बढ़ी है, वहीं यह अस्पताल व पूरा जिला बद्दी स्थित प्लांट से आ रही आक्सीजन पर ही निर्भर है। एक हजार लीटर प्रति मिनट होगी प्लांट की क्षमता

क्षेत्रीय अस्पताल में लगने वाले इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर आक्सीजन तैयार करने की होगी। इससे आगामी समय में भी क्षेत्रीय अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। अब तक अस्पताल में आक्सीजन के सिलेंडर रिफिल करने के लिए बद्दी भेजने पड़ते थे, जिसमें अधिक समय लगता था। अस्पताल में आक्सीजन बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए सिविल वर्क पूरा हो चुका है। मशीनरी यहां पहुंचते ही इसे स्थापित कर दिया जाएगा। अगले करीब डेढ़ महीने में यहां आक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू कर देगा।

- डा. एसएल वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

chat bot
आपका साथी