आधी आबादी के हाथ रहेगी गांवों की बागडोर

मनमोहन वशिष्ठ सोलन जिला सोलन में गांवों की बागडोर इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं के ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 05:37 PM (IST)
आधी आबादी के हाथ रहेगी गांवों की बागडोर
आधी आबादी के हाथ रहेगी गांवों की बागडोर

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन

जिला सोलन में गांवों की बागडोर इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं के हाथ रहेगी। जिले में चुनाव के जारी हुए रोस्टर में 50 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। पंचायतों, बीडीसी व जिला परिषद की 375 में से 191 सीटों पर महिलाएं काबिज होंगी। पंचायत व निकाय चुनाव में महिला शक्ति को आगे लाने के लिए सरकार द्वारा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया गया है। इसी के आधार पर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हुई हैं। जिले में 240 पंचायतें, पांच पंचायत समितियों के 118 वार्ड व जिला परिषद के 17 वार्ड हैं।

जिले में पांच ब्लॉकों में 240 पांचायतें हैं। इसमें धर्मपुर ब्लॉक में 44 पंचायतों में से 22 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें 14 ओपन महिला व आठ एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं 14 सीटें अनारक्षित व आठ एससी के लिए आरक्षित हैं। सोलन ब्लॉक में 37 पंचायतों में से 19 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जिसमें 11 ओपन महिला व आठ एससी महिलाओं के लिए हैं। वहीं 10 पंचायतें ओपन व आठ एससी के लिए आरक्षित हैं।

कुनिहार ब्लॉक में 56 पंचायतों में से 28 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें 20 ओपन महिला व आठ एससी महिला के लिए हैं। वहीं 20 पंचायतें अनारक्षित व आठ एससी के लिए रिजर्व हैं। नालागढ़ ब्लॉक में 77 में से 39 पंचायतें महिलाओं के लिए हैं, जिसमें 20 ओपन महिला, 10 एससी महिला, चार ओबीसी महिला व पांच एसटी महिला के लिए रिजर्व हैं। वहीं 22 पंचायतें अनारक्षित, तीन ओबीसी, नौ एससी व चार एसटी के लिए आरक्षित हैं।

कंडाघाट ब्लॉक में 26 पंचायतों में से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिसमें आठ ओपन महिला व पांच एससी महिलाओं के लिए हैं। वहीं आठ पंचायतें अनारक्षित व पांच एससी के लिए आरक्षित हैं।

जिला परिषद व पंचायत समितियों में रहेगा यह आंकड़ा

जिले में पांच पंचायत समितियों में 118 वार्ड हैं, जिसमें से 61 वार्ड ओपन व एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति कुनिहार के 23 वार्डो में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए हैं, जिसमें आठ ओपन महिला व चार एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति धर्मपुर में 23 में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें आठ वार्ड ओपन महिला व चार वार्ड एससी महिला के लिए रिजर्व हैं।

पंचायत समिति नालागढ़ के 40 में से 20 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें 10 वार्ड ओपन महिला, पांच एससी महिला, तीन एसटी महिला व दो वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति कंडाघाट के 15 में से आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें पांच वार्ड ओपन महिला व तीन वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति सोलन के 17 में से नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें पांच वार्ड ओपन महिला व चार एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा जिला परिषद सोलन के 17 में से नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें पांच वार्ड ओपन महिला, तीन वार्ड एससी महिला व एक वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित है।

chat bot
आपका साथी