नई शिक्षा नीति भारत को ज्ञान की महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी

शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:09 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:09 PM (IST)
नई शिक्षा नीति भारत को ज्ञान की महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी
नई शिक्षा नीति भारत को ज्ञान की महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी

संवाद सहयोगी, सोलन : शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा को सर्व सुलभ बनाकर भारत को ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी। गोविद ठाकुर सोमवार को सोलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श एवं संवाद के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन स्टार्स परियोजना के तहत किया गया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में सभी हितधारकों को पूर्ण जानकारी प्रदान कर उनके सुझाव आमंत्रित करने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है कि विश्व बैंक के सहयोग से केंद्र सरकार ने हिमाचल सहित देश के छह राज्यों के लिए स्टार्स परियोजना स्वीकृत की है। यह परियोजना विद्यालयों में मूल्यांकन प्रणाली में सुधार करने व सभी को समान शिक्षा सुनिश्चित बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगी। परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश में अगले पांच साल में 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बेरोजगारी कम करने में सहायक सिद्ध होगी। ऐसा प्रयास किया जाएगा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनें।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं उत्तर भारत में विद्या भारती के महासचिव देशराज शर्मा ने कहा कि देश की शिक्षा पद्धति को सर्वहितकारी बनाने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के परियोजना निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने कार्यशालाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कोरोना के मामले घटे तो स्कूल खोलने पर जल्द होगा फैसला

प्रदेश में कोरोना के मामले कम हुए तो स्कूलों को खोलने को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का निर्णय ऐसे समय में लिया गया जब कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब शिक्षा विभाग में करीब चार हजार पद भरे जाएंगे। पद भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण भी किया।

chat bot
आपका साथी