कहीं काटा केक, कहीं किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, सोलन : बाल दिवस पर जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM (IST)
कहीं काटा केक, कहीं किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कहीं काटा केक, कहीं किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, सोलन : बाल दिवस पर जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सोलन, अर्की, कुनिहार, बद्दी व नालागढ़ के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित किए गए। सोलन के मॉल रोड पर शिव बेकर द्वारा दस सैकड़ों बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। शिव बेकर द्वारा गत 14 वषरें से इस बाल दिवस पर केक काटा जा रहा है। इस कार्यक्रम में आस पास के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। शिव बेकर संचालक व व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि बाल दिवस पर शिव बेकर ने 14 साल से चली जा रही प्रथा को निभाया है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटी है अनमोल का पैगाम भी दिया गया। इस अवसर पर बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिव बेकर द्वारा कई सालों से किए जा रहे प्रयासों को सराहा। इसके अलावा ग‌र्ल्ज स्कूल सोलन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। पंडित नेहरू को याद करते हुए बच्चों के लिए चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, फायर मेन लिफ्ट, कन्फ्यूजनल चेयर, रिले दौड़, रस्सा कस्सी आदि खेल प्रतियोगिता सदन स्तर पर करवाई गई। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नीम चंद, बीआरसी दीपचंद व कौशिक इसके अलावा कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने निर्णायक मंडल के रूप में कार्य किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेका नंद, इंदिरा गाधी चाचा नेहरू के रूप में मन मोह लिया। रिले रेस में लक्ष्मी बाई छात्र व रस्सा कस्सी में लक्ष्मी बाई सदन की छात्राओं ने दबदबा बनाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वाडेश्वर सदन ने प्रथम व लक्ष्मी बाई ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चम्मच व फायर मैन लिफ्ट व कन्फ्यूजनल चेयर में वाडेश्वर का दबदबा रहा। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने पंडित चाचा नेहरू को याद करते हुए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना देते हुए इनके जीवन से बच्चों को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

.....

साई स्कूल में केक काट मनाया बाल दिवस

साई इंटरनेशनल स्कूल में भी बाल दिवस केक काट कर मनाया गया। इस दौरान बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया। स्कूल के प्रबंधक रमिंद्र बावा ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। स्कूल शिक्षिकाओं ने इस दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्कूली बच्चों के अलावा स्टाफ मौजूद रहा। कांग्रेस ने किया नेहरू को याद

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को सोलन के चिल्ड्रन पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए योगदान को याद किया गया और उनके नक्शेकदम पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मीडिया प्रवक्ता कांग्रेस सोलन मुकेश शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू उनकी दूरदर्शी सोच से आधुनिक भारत का निर्माण हो सका इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, मुकेश शर्मा, उषा शर्मा, सावित्री सांख्यान, कंचन राणा, सुषमा थापर, मनोज कुमार, जोगिंद्र दत्त शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, केशव कात, लुक्मी दत्त, मनोज गुप्ता, मदन हिमाचली, विनेश धीर, जतिन सोनी, हरि मोहन शर्मा सहित काग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी