अर्की में दिव्या ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि

आज के युग में बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। ऐसा ही एक दउाहरण शुक्रवार को अर्की उपमंडल में देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति की मृत्यु पर उसकी तीन बेटियों में से एक बेटी द्वारा मुखाग्नि देने का ²श्य देखकर लोग भावुक हो गए। अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के निवासी रणवीर गुप्ता का गत रात उनके निवास स्थान पर निधन हो गया था। जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाने लगा तो उनकी तीन बेटियों में से एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:20 AM (IST)
अर्की में दिव्या ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि
अर्की में दिव्या ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि

संवाद सूत्र, अर्की : अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के निवासी रणवीर गुप्ता का वीरवार रात उनके निवास पर निधन हो गया। जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाने लगा तीन बेटियों में से मंझली दिव्या गुप्ता लोगों के समझाने के बावजूद पिता की चिता को मुखाग्नि देने के लिए दृढ़ रही। मुखाग्नि देते समय उसकी दोनों बहनें भी साथ रहीं तथा उन्होंने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। लोगों द्वारा समाज की बेड़ियां तोड़कर बेटी द्वारा पिता की चिता को मुखाग्नि दिए जाने की सराहना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी