जल्द होगा नालागढ़-बद्दी-पिजौर फोरलेन का टेंडर

नालागढ़-बद्दी-पिजौर फोरलेन का टेंडर जल्द होगा। नालागढ़ से बद्दी तक फो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:29 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:29 AM (IST)
जल्द होगा नालागढ़-बद्दी-पिजौर फोरलेन का टेंडर
जल्द होगा नालागढ़-बद्दी-पिजौर फोरलेन का टेंडर

संतोष कुमार, नालागढ़

नालागढ़-बद्दी-पिजौर फोरलेन का टेंडर जल्द होगा। नालागढ़ से बद्दी तक फोरलेन की जद में आ रही 17.370 किलोमीटर जमीन के बदले में 32 गावों के लिए आए 45 करोड़ मुआवजे को बांटने के लिए विभाग जुट गया है। हिमाचल के हिस्से की 28 हेक्टेयर भूमि में से 25.88 हेक्टेयर के अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि आठ हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण करते हुए इसका 45 करोड़ का मुआवजा आ चुका है, जिसे भूमालिकों को बांटा जा रहा है। दो किलोमीटर अतिरिक्त भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। फोरलेन की जद में आ रहे 415 भवनों व ढांचों की पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया है। फोरलेन की जद में 2190 पेड़ आए हैं। एनएचएआइ ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्य ईपीसी प्रणाली के तहत हो रहा है। स्पेशल लैंड एक्वीजिशन सेल फोरलेन की जद में आ रही भूमि की पैमाइश कर रहा है। नालागढ़ से बद्दी तक 32 गांवों की भूमि को फोरलेन के लिए अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जोरों से चली हुई है। भू-मालिकों को करीब 184 करोड़ रुपये में से अधिकांश राशि दे दी है। हाईवे के मध्य से 39 मीटर भूमि दोनों ओर ली जा रही है।

स्पेशल लैंड एक्वीजिशन सेल के ओएसडी सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी सुभाष सकलानी, भू-अर्जन अधिकारी सेवानिवृत्त तहसीलदार कुंदन सिंह लालटा ने बताया कि 32 गांवों की आठ हेक्टेयर भूमि की मुआवजा राशि के चेक तैयार किए जा रहे हैं। भू मालिक दस्तावेज देकर इसे प्राप्त कर सकता है।

नालागढ़ से बद्दी तक फोरलेन निर्माण के लिए भू अधिग्रहण की अधिकतर प्रक्रिया पूरी कर ली है। भवनों व ढांचों की पैमाइश का कार्य भी पूरा कर लिया है।

-महेंद्र पाल गुर्जर, सक्षम अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़

---------

फोरलेन में होंगी ये सुविधाएं

पिजौर से नालागढ़ तक बनने वाले 38 किलोमीटर फोरलेन में 104 पुलियों, 16 छोटे व पांच बड़े पुलों का निर्माण होगा। इसमें 15 सर्विस लेन होगी। इससे संपर्क मार्गों व अन्य जगहों पर जाने के लिए वाहन चालकों को आसानी होगी। नालागढ़-स्वारघाट फोरलेन में भी पुलियों, छोटे व बड़े पुलों सहित ओवरहेड व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा फ्लाई ओवर भी बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी