सरसा की सहायक खड्डों का होगा तटीकरण

जल शक्ति विभाग मंडल नालागढ़ ने सरसा नदी की सहायक खड्डों के तटीकरण्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
सरसा की सहायक खड्डों का होगा तटीकरण
सरसा की सहायक खड्डों का होगा तटीकरण

ओमपाल सिंह, नालागढ़

जल शक्ति विभाग मंडल नालागढ़ ने सरसा नदी की सहायक खड्डों के तटीकरण के लिए प्रपोजल उच्च अधिकारियों को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब नालागढ़ उपमंडल के तहत बरसात में होने वाले नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश के कारण नदियों और खड्डों के उफान पर आने से किसानों की उपजाऊ जमीन पानी की भेंट चढ़ जाती थी, वहीं भूमि कटाव से कई उद्योगों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। अब जल्द इस समस्या से निजात मिलने वाली है।

बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ में दो साल के दौरान बरसात अधिक होने से किसानों व उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। महादेव व चिकनी खड्ड के साथ लगते 12 गांव के किसानों की कई बीघा जमीन बर्बाद हो गई है। साथ ही नदियों का पानी डाइवर्ट होने से कई उद्योगों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। नदियों में हो रहे भूमि कटाव से कई लोगों के मकान भी इसकी जद में आ गए हैं। जून में हुई मानसून की पहली बरसात में सैणीमाजरा में एक नाले का पानी वहां के सभी उद्योगों में भर गया था, कामगारों ने छतों पर जाकर अपनी जान बचाई थी। विभाग के प्रपोजल के तहत इन जगहों पर पक्का इंतजाम करते हुए बांध व डंगे लगाए जाएंगे।

---------

यह हैं सिरसा की सहायक खड्डें

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की ज्यादातर नदियां और खड्डें सरसा नदी में जाकर मिलती हैं। इनमें चिकनी नदी, महादेव खड्ड, कूंडलू, कनाहन, बालद नदी, रत्ता नदी, मानपुरा व बागवानियां खड्ड आदि शामिल हैं। वहीं, बीबीएन में नदियों और खड्डों में हो रहे भूमि कटाव का कारण खनन भी है। खनन माफिया ने नदियों और खड्डों की सीना छलनी कर दिया है। इससे नदियों का आकार ही बदल गया है। खनन होने से नदियों के साथ लगती उपजाऊ भूमि पानी में समा रही है।

जल शक्ति विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि सरसा नदी की सहायक खड्डों व नदियों को चैनेलाइज करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रपोजल तैयार कर भेज दी गई है, जैसे ही मंजूरी मिलती है टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी