झांडियां में बनेगा खेल मैदान

संवाद सूत्र नालागढ़ विधायक लखविदर राणा ने कहा कि विस क्षेत्र की सड़कों की न केवल दशा स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:29 PM (IST)
झांडियां में बनेगा खेल मैदान
झांडियां में बनेगा खेल मैदान

संवाद सूत्र, नालागढ़ : विधायक लखविदर राणा ने कहा कि विस क्षेत्र की सड़कों की न केवल दशा सुधरेगी, अपितु चकाचक भी होंगी। सड़कों की दशा सुधारने के लिए सरकार द्वारा बजट व बीबीएनडीए के माध्यम से धन का प्रावधान करवाया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य धीरे-धीरे धरातल पर दोबारा आरंभ हो गए है और फिर से विकास गति पकड़ रहा है। इस विस क्षेत्र को मॉडल बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। यह बात उन्होंने नालागढ़ की क्योड़ी पंचायत के तहत विधायक निधि से तीन लाख से निर्मित सामुदायिक भवन गुरूकुंड के उद्घाटन पर कही। पंचायत प्रधान रामआसरा, वार्ड पंच श्याम लाल व जोगिद्र सिंह बाबा की उपस्थिति में यह लोकार्पण हुआ। ग्रामीणों ने विधायक का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों, पेयजल व सिचाई आदि सुविधाओं को लेकर हर मोर्चे पर उन्होंने आवाज बुलंद की है। जहां क्षेत्र में पेयजल व सिचाई योजनाओं पर जोरों से काम चल रहा है, वहीं सड़कों की दशा पूरी तरह से सुधारी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बोंटा से धार कोटला संपर्क मार्ग के लिए 70 हजार, झांडियां में खेल मैदान के लिए एक लाख, झांडियां गांव में इंटर लॉक टाइलों के लिए दो लाख, राम आसरा कुमारी सड़क के लिए 50 हजार, बैहली सड़क निर्माण बोहरी देवी के लिए 70 हजार, रामशहर रोड से धार देवता इंटर लॉक टाइलों वाली सड़क के लिए दो लाख देने का ऐलान किया।

इस अवसर पर क्योड़ी पंचायत प्रधान रामआसरा, बाबा जोगिद्र सिंह, पूर्व प्रधान माडू़ राम, रामशहर पंचायत प्रधान वीरेंद्र शर्मा बल्लू, उपप्रधान बाबूराम, बीडीसी देवीशरण, दिनेश ठाकुर, विक्की ठाकुर, जगदेव धीमान, गिरधारी बस्सी, रामस्वरूप, रमेश सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी