परवाणू के विकास में नगर परिषद का सहयोग करेगा उद्योग संघ

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के विकास के लिए सोमवार को उद्योग संघ ने नगर परिष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:47 PM (IST)
परवाणू के विकास में नगर परिषद 
का सहयोग करेगा उद्योग संघ
परवाणू के विकास में नगर परिषद का सहयोग करेगा उद्योग संघ

संवाद सूत्र, परवाणू : औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के विकास के लिए सोमवार को उद्योग संघ ने नगर परिषद के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उद्योग संघ के अध्यक्ष सुनील तनेजा ने की। निर्णय लिया गया कि उद्योग संघ परवाणू के विकास में नगर परिषद का सहयोग करेगा। नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा ने सहयोग के लिए उद्योग संघ का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि दोतरफा प्रयास से परवाणू के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोविड काल के चलते परवाणू के विकास कार्यों की गति धीमी हुई है परंतु जल्द ही रुके हुए सभी कार्यों को शुरू किया जाएगा, जिसमें अब नप व उद्योग संघ दोनों साझा कार्य करेंगे। उद्योग संघ अध्यक्ष सुनील तनेजा ने परवाणू के विकास कार्यों में सहयोग के लिए सरकार व स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री राजीव सैहजल का आभार व्यक्त किया तथा परवाणू के लिए उनके कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा, पार्षद लखविदर सिंह, पार्षद रामध्यान सिंह, पार्षद विनीत गोयल, पार्षद मोनिशा शर्मा, पार्षद राजकुमार घई, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार व कनिष्ट अभियंता कृष्ण चंद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी