मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मलपुर धान खरीद मंडी का निरीक्षण किया

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मलपुर में शुरू होने वाले धान खरीद केंद्र का अन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:23 PM (IST)
मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मलपुर 
धान खरीद मंडी का निरीक्षण किया
मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मलपुर धान खरीद मंडी का निरीक्षण किया

संवाद सूत्र, नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मलपुर में शुरू होने वाले धान खरीद केंद्र का अनाज मंडी के प्रभारी गंगाराम भारद्वाज व मार्केटिग बोर्ड के जेई नवीन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद केंद्र की खामियों को जल्द सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां बिजली व पानी सुविधा जल्द मुहैया करवाई जाएगी और शौचालयों की सफाई भी दुरुस्त रखी जाएगी।

बता दें कि किसानों की सुविधा के लिए बीबीएन में एक नया खरीद केंद्र खोला जा रहा है, जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बीबीएन में दो स्थानों पर खरीद केन्द्र खुलेगा, जिसमें नालागढ़ में पहले से ही ºरीद की जा रही है और मलपुर में जल्द शुरू की जाएगी। नालागढ़ खरीद केंद्र में वीरवार तक 60 किसानों से 2823 क्विटल धान खरीदे जा चुके हैं। आनलाइन पार्टल पर 1500 से ज्यादा किसान पंजीकृत हो चुके है।

बता दें कि बीबीएन के नालागढ़ स्थित अनाज मंडी में पहली बार धान की खरीद शुरू हुई है। बीबीएन में चार हजार हेक्टेयर जमीन पर किसान धान लगाते है। नालागढ़ धान खरीद केंद्र में शुरू में धान खरीद की प्रक्रिया धीमी गति से चली बाद में इसने र तार पकड़ी। बावजूद इसके किसानों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पडा। किसानों की सुविधा के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एफसीआइ को बीबीएन के मलपुर स्थित इइंडस्ट्रीयल शैड में एक और खरीद केंद्र खोलने के आदेश जारी किये हैं। इसका मंडी प्रभारी व जेई ने निरीक्षण किया।

अनाज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगाराम भारद्वाज ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मलपुर स्थित इंडस्ट्रीयल शैड में नया धान खरीद केंद्र शुरू किया जा रहा है। नए धान खरीद केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाकर शीघ्र धान की खरीद शुरू कर दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी