महिला मोर्चा ने कोविड-19 से बचाव पर किया जागरूक

संवाद सूत्र अर्की महिला मोर्चा अर्की मंडल ने उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मास्क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 04:40 PM (IST)
महिला मोर्चा ने कोविड-19 से बचाव पर किया जागरूक
महिला मोर्चा ने कोविड-19 से बचाव पर किया जागरूक

संवाद सूत्र, अर्की : महिला मोर्चा अर्की मंडल ने उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। महिला मोर्चा ने जयनगर व दिगल सहित चार विभिन्न स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। जयनगर में महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य वनिता महाजन और महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीणा ने मास्क बांटे। दिगल क्षेत्र में यह कार्यक्रम महिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य सिकंदरा देवी की देखरेख में हुआ। इस दौरान लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव पर जागरूक किया गया। करीब 500 मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे गए।

कार्यक्रम में स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन डेवेलपमेंट के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकरिणी सदस्य आशा परिहार, जिला महामंत्री उर्मिल शर्मा, मंडलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीना, सावित्री कश्यप, हेमलता कौशल, सरस्वती कश्यप व पूनम ठाकुर मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने बांटे मास्क व साबुन

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा शिमला मंडल ने मंडल अध्यक्ष ब्रिज सूद की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिमला लिफ्ट पर मास्क व साबुन बांटे। इस दौरान लिफ्ट से शिमला आने वाले पर्यटकों को मास्क को सही तरीके से पहनने का आग्रह किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क भी बाटे। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास व अंजना ठाकुर भी मौजूद रहीं। शीतल व्यास ने बताया कि लिफ्ट से पर्यटकों की बहुत ज्यादा आवाजाही है। टैक्सी चालक भी सबसे ज्यादा बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आते हैं। इस दौरान टैक्सी चालकों को मास्क, साबुन व विटामिन सी की गोलियां बांटी गई। इस मौके पर पिकी गोयल व मंजू सूद भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी