कराडाघाट में लोगों ने बनाया महिला मंडल भवन

संवाद सूत्र दाड़लाघाट पंचायत दानोघाट के कराडाघाट में लोगों के सहयोग से साढ़े चार ला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 04:32 PM (IST)
कराडाघाट में लोगों ने बनाया महिला मंडल भवन
कराडाघाट में लोगों ने बनाया महिला मंडल भवन

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पंचायत दानोघाट के कराडाघाट में लोगों के सहयोग से साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन के बैठक कक्ष का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ महिला मंडल की पहली प्रधान 88 वर्षीय महंतु देवी ने किया। इस महिला मंडल का गठन 1981 में हुआ था तथा महंतु देवी महिला मंडल की पहली प्रधान बनी थीं। बीडीसी के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जन सहयोग के तहत बैठक कक्ष का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान धनवंती देवी, गीता देवी, विमला देवी, ओमप्रकाश, राधेश्याम, देवराज, गोपाल, घनश्याम मौजूद रहे। अर्की की पंचायत सरली में पुलिस चौकी का उद्घाटन

संवाद सूत्र, अर्की : आइजी दक्षिणी रेंज हिमांशु मिश्रा ने बुधवार को उपमंडल अर्की की पंचायत सरली में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में पुलिस चौकी होना जरूरी था। इस चौकी की अधिसूचना जनवरी, 2020 में हुई थी लेकिन कोरोना व अन्य कारणों के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो सका। पुलिस चौकी के अंतर्गत करीब पांच पंचायतें व 85 राजस्व गांव आते हैं। यहां होने वाले किसी भी अपराध की जांच के लिए पुलिस को अर्की से पहुंचने में एक से दो घंटे लग जाते थे। पुलिस चौकी बनने से इन पंचायतों में होने वाले किसी भी अपराध पर तुरंत लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही पीड़ित लोगों का धन व समय भी बचेगा। इस मौके पर एसपी सोलन अभिषेक यादव, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला, डीएसपी अर्की प्रताप सिंह, किसान संघ अर्की के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी