क्यारी बंगला के समीप भूस्खलन, आधा घंटा बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

जिले में हो रही बारिश की वजह से कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:57 PM (IST)
क्यारी बंगला के समीप भूस्खलन, आधा घंटा बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
क्यारी बंगला के समीप भूस्खलन, आधा घंटा बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

जागरण संवाददाता, सोलन : जिले में हो रही बारिश की वजह से कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हो रहा है। बुधवार को सुबह क्यारी बंगला के समीप भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात करीब आधा घंटा प्रभावित रहा। मौके पर जेसीबी लगातार यातायात को बहाल किया गया। सोलन से कैथलीघाट तक इन दिनों फोरलेन का कार्य चल रहा है। गलत तरीके से की जा रही कटिग वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। निजी कंपनी द्वारा कई जगह 100 मीटर ऊंचे पहाड़ को काट दिया गया है। हैरानी की बात है कि इन पहाड़ों को रोकने के लिए मात्र तीन मीटर ऊंचा डंगा लगाया जा रहा है।

पहाड़ी से मलबा व पत्थर आदि गिर रहे हैं जिसके कारण हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। बिल्कुल ऐसे ही हालात परवाणू से सोलन तक बनाए गए फोरलेन के हैं। सनवारा, धर्मपुर व आसपास के क्षेत्रों में आए दिन हो रही बारिश की वजह से पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। डीएसपी रमेश शर्मा का कहना है कि बुधवार को सुबह करीब नौ बजे क्यारी घाट के समीप भूस्खलन हुआ था जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। ब्यूलिया के पास भूस्ख्लन से सड़क बंद, सेब के ट्रक फंसे

जागरण संवाददाता, शिमला : मैहली-शोघी बाईपास पर दोपहर बाद भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद हो गया इसमें सेब से लदे कई ट्रक फंस गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत जेसीबी भेजकर सड़क को साफ किया और यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

chat bot
आपका साथी