ब्रूरी के समीप भूस्खलन से एक घंटे बंद रहा हाईवे

जागरण संवाददाता सोलन ब्रूरी के समीप भूस्खलन से कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:48 PM (IST)
ब्रूरी के समीप भूस्खलन से एक घंटे बंद रहा हाईवे
ब्रूरी के समीप भूस्खलन से एक घंटे बंद रहा हाईवे

जागरण संवाददाता, सोलन : ब्रूरी के समीप भूस्खलन से कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान निर्माणाधीन फोरलेन पर दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक पुलिस ने चंबाघाट से कंडाघाट के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग से यातायात को सुचारू किया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे यातायात बहाल हो पाया।

इन दिनों चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन का कार्य चल रहा है। निजी कंपनी द्वारा की जा रही कटिग से हादसे का खतरा बना रहता है। अच्छी बात यह रही कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे ब्रूरी के समीप पहाड़ी से मलबा गिरा तो उस समय वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। आरोप है कि फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी द्वारा अविज्ञानिक तरीके से कटिग की जा रही है जिसकी वजह से बरसात के दिनों में भूस्खलन का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। करीब एक माह पहले भी इसी स्थान के समीप पहाड़ी से मलबा गिरा था। हैरानी की बात है कि खतरनाक बिदुओं पर कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है, जिससे लोग यहां पर संभल कर चलें। हालांकि एनएचएआइ के अधिकारी बार-बार यह बात कहते आ रहे हैं कि विशेषज्ञों की निगरानी में फोरलेन का कार्य चल रहा है।

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक सुरेश शर्मा का कहना है कि भूस्खलन की वजह से कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात बाधिक रहा था, लेकिन जल्द ही बहाल कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मौके का निरीक्षण करके देखेंगे कि भूस्खलन को कैसे रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी