पति की सेवानिवृत्ति पर दिए 250 मास्क

जागृति महिला किसान समिति पपलोटा डुमैहर भी कोरोना महामारी के दौर में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। समिति की अध्यक्षा व समाजसेविका किरण कौंडल ने 30 मई को अपने पति प्रेम चंद कौंडल की बीएसएनएल विभाग शिमला से हुई सेवानिवृत्ति के एक साधारण समारोह के अवसर पर भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल को स्वयं निर्मित लगभग 250 मास्क वितरण हेतु भेंट किए। किरण कौंडल ने बताया कि देश मे कोरोना महामारी का दौर आरंभ होने पर समिति ने निर्णय लिया कि इस विकट स्थिति में समिति मास्क बनाने का काम करेगी। समिति क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:23 AM (IST)
पति की सेवानिवृत्ति पर दिए 250 मास्क
पति की सेवानिवृत्ति पर दिए 250 मास्क

संवाद सूत्र, अर्की : जागृति महिला किसान समिति पपलोटा डुमैहर की अध्यक्ष एवं समाजसेविका किरण कौंडल ने पति प्रेम चंद कौंडल की बीएसएनएल विभाग शिमला से हुई सेवानिवृत्ति पर भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष रतन सिंह पाल को स्वयं निर्मित करीब 250 मास्क दिए हैं।

किरण कौंडल ने बताया कि देश में कोरोना का दौर आरंभ होने पर समिति ने निर्णय लिया कि विकट स्थिति में समिति मास्क बनाने का काम करेगी। समिति क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों, पुलिस चौकियों, थानों व अन्य विभागों के कर्मचारियों जो कोरोना की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समिति गरीब लोगों को लगभग पांच हजार मास्क मुफ्त बांट चुकी है। समिति सदस्य घर-घर जाकर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर देकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके अलावा समिति द्वारा विभिन्न संस्थाओं व लोगों के ऑर्डर पर अभी तक समिति बढिया कपड़े के लगभग 50 हजार मास्क तैयार कर चुकी है और यह कार्य निरन्तर चल रहा है।

chat bot
आपका साथी