जिले में सोमवार को नहीं चलेंगी निगम की बसें, 65 फीसद रूटों पर ही चलेंगी निजी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों के एक दिवसीय काम छोड़ों आंदोलन के चलते सोमवार को सभी रूटों पर बसें नहीं चलेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:01 PM (IST)
जिले में सोमवार को नहीं चलेंगी निगम की बसें,
65 फीसद रूटों पर ही चलेंगी निजी
जिले में सोमवार को नहीं चलेंगी निगम की बसें, 65 फीसद रूटों पर ही चलेंगी निजी

संवाद सहयोगी, सोलन : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों के एक दिवसीय काम छोड़ो आंदोलन के चलते सोमवार को जिले के सभी रूटों पर सरकारी बसें नहीं चलेंगी। प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्य समन्वय समिति ने रविवार को बैठक के बाद सोमवार को हड़ताल पर जाने की जानकारी दी। यदि आप भी रोजाना सरकारी बसों में सफर करते हैं तो आज कोई अन्य विकल्प देख लें। हालांकि इस दौरान जिला सोलन में निजी बस आपरेटरों की सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

शूलिनी निजी बस आपरेटर संघ की मानें तो निजी बस आपरेटर स्थिति को संभालने के लिए तैयार हैं। संघ का कहना है कि जिले में 220 रूट हैं, जिसमें से करीब 65 फीसद रूटों पर बसें चल रही हैं। निगम की बसें न चलने से परिवहन के लिए निजी बसों पर निर्भरता बढ़ जाएगी, लेकिन रोजाना सरकारी बसों में सफर करने वाले कर्मचारियों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं निजी बसों में भीड़ बढ़ सकती है, जिससे 50 फीसद आक्यूपेंसी के नियम टूट सकते हैं।

जिले के सोलन, परवाणू व नालागढ़ डिपो के कर्मचारियों की शनिवार व रविवार को गेट मीटिग हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। कर्मचारी यूनियन का कहना है उनके वित्तीय लाभ काफी समय से लंबित हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर सरकार कोई गौर नहीं कर रही है। सोलन डिपो में बंद रहेंगे 130 रूट

निगम के सोलन डिपो में इन दिनों 130 रूटों पर बसें चल रही हैं। इसमें कई लंबी दूरी के रूट भी शामिल हैं। निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी रूट सोमवार को बंद रहेंगे। सोलन डिपो के आरएम शुगल सिंह का कहना है कि यदि कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए तो सभी रूट बाधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी पर चलने वाली वोल्वो सहित अन्य बसों की एडवांस बुकिग भी होती है, उसे विभाग या तो रिफंड करेगा या अगले दिन के लिए एडजस्ट कर देगा। जिला सोलन में निजी बसों के 220 रूट हैं, जिसमें से इन दिनों करीब 65 फीसद रूटों पर ही बसें चल रही हैं। सोमवार को निजी बस आपरेटर 65 फीसद रूटों पर बसें चलाएंगे व लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने निजी बस आपरेटरों के साथ की गई घोषणाएं भी पूरी नहीं की हैं फिर भी सभी आपरेटर बसें चला रहे हैं।

- रघुविद्र सिंह मेहता, अध्यक्ष शूलिनी निजी बस आपरेटर संघ। सोमवार को निगम के सभी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश में निगम की बसें नहीं चलेंगी व अन्य कार्य भी नहीं होगा

-खेमेंद्र गुप्ता, महासचिव परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति।

chat bot
आपका साथी