सोलन डिपो में 62 रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें, निजी नहीं चलेंगी

संवाद सहयोगी सोलन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार सुबह छह बजे से लंबे अंतराल के ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:54 PM (IST)
सोलन डिपो में 62 रूटों पर दौड़ेंगी
निगम की बसें, निजी नहीं चलेंगी
सोलन डिपो में 62 रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें, निजी नहीं चलेंगी

संवाद सहयोगी, सोलन : सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार सुबह छह बजे से लंबे अंतराल के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। परिवहन निगम ने सोलन डिपो के तहत 62 रूटों पर बसें चलाने की योजना बनाई है। रविवार को फिलहाल नौ बजे तक के 11 रूटों की सूची फाइनल की गई है। इसके बाद के रूट यात्रियों की संख्या व बसों की उपलब्धता पर निर्भर करेंगे।

परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों का कहना है कि कोरोना क‌र्फ्यू लगने के बाद बहुत सी बसें अभी रूटों पर ही फंसी हुई हैं। सोमवार को जैसे बसों के चालक व परिचालक अड्डे पर रिपोर्ट करते हैं बाकी रूटों की योजना भी तय की जाएगी। सोलन से सुबह लंबी दूरी वाले रूटों में धर्मशाला, ज्वालाजी और हमीरपुर पर बसें भेजी जाएंगी, वहीं सोलन शहर में लोकल रूटों पर दो मुद्रिका बसें चलाने की निगम की योजना है।

वहीं जिले में बसें चलाने के लिए निजी बस आपरेटर अभी राजी नहीं हुए हैं। निजी बस आपरेटरो ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया है। रविवार को बसों को किया सैनिटाइज

आरएम सोलन डिपो शुगल सिंह ने बताया कि शनिवार को सोलन स्थित वर्कशॉप में बसों का सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि 50 फीसद क्षमता के साथ ही बसों को रूटों पर भेजा जाएगा, वहीं बसों में कोरोना से बचाव के दिशानिर्देश का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन डिपो के तहत अभी 62 रूटों पर बसें चलाने की योजना है। अभी नहीं चलाएंगे बसें

शूलिनी बस आपरेटर यूनियन सोलन के अध्यक्ष रघुविद्र सिंह मेहता ने बताया कि सोमवार से जिले में अभी बसें न चलाने पर सहमति बनी है। बस आपरेटर सरकार के निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं। आपरेटरों की मांग है कि पथकर व टोकन टैक्स पूरा माफ किया जाए। सोलन में सुबह छह बजे से इन रूटों पर चलेंगी बसें

- सोलन-धर्मशाला, ज्वालामुखी कंबाइंड छह बजे।

- राजगढ़-हमीरपुर साढ़े सात

-सोलन-शिमला 07:45

- सोलन-वाकनाघाट सुबाथू- 08:50

- सोलन-रोहड़ू छह बजे

-सोलन-सुल्तानपुर 07:20

chat bot
आपका साथी