गोदाम पर दागी गोलियां, बाल-बाल बचा मालिक

संवाद सूत्र नालागढ़ नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर राजपुरा में एक कबाड़ के गोदाम पर दिनदहाड़े

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:48 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:14 AM (IST)
गोदाम पर दागी गोलियां, बाल-बाल बचा मालिक
गोदाम पर दागी गोलियां, बाल-बाल बचा मालिक

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर राजपुरा में एक कबाड़ के गोदाम पर दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने गोलियां दागीं। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना उस समय घटी जब कबाड़ गोदाम का मालिक अपने दफ्तर में बैठा था। एक बाइक सवार, जिसके पास दो रिवाल्वर थे, उतरा और फायर करता रहा। लोगों को घटना के बारे में पता चला तो दोनों आरोपित फरार हो गए।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोली मालिक के कंधे को छूती हुई निकल गई। पीड़ित साहिब सिंह व उसके भाई सुखदेव सिंह ने कहा कि एक साल पहले भी उन्हें धमकियां आ रही थी और उनसे फिरौती की मांग की जा रही थी। पंजाब के मशहूर गैंगस्टर के नाम पर लोगों के उन्हें फोन आ रहे थे।

उधर, एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने मौके का जायजा लेकर समूचे बीबीएन क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। इन दोनों बदमाशों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी