जिला सोलन में हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज

भाई और बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व शनिवार को सोलन जिले में उल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 08:33 PM (IST)
जिला सोलन में हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज
जिला सोलन में हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज

संवाद सहयोगी, सोलन : भाई और बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व शनिवार को सोलन जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर बहनों का अपने भाइयों के यहां टीका लगाने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की दुआ भी मांगी। दुकानों पर भी खरीदारी करने के लिए महिलाओं व युवतियों का तांता लगा रहा। मिठाई से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई।

इसके अलावा कसौली, गढ़खल, धर्मपुर, परवाणू, जाबली, कोटबेजा, पट्टा महलोग, बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, रामशहर, सवारघाट, चंडी-गोयला, कुठाड़, सुबाथू, अर्की, कुनिहार, दाड़लाघाट, कंडाघाट, जगजीतनगर, शक्तिघाट, चायल, नौणी व ओच्छघाट में भी भाई दूज मनाया गया। इस त्योहार का जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। नन्ही बहनों ने भी भाइयों को खिलौने, मिठाई व अन्य उपहार दिए। महिलाओं ने एचआरटीसी की बसों में निश्शुल्क की यात्रा

जिले में बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों का इस्तेमाल किया। सरकारी बसों में महिलाओं को पर्व के मौके पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। हालांकि कहीं सवारियां ज्यादा होने के कारण महिलाओं को बसों के लिए इंतजार भी करना पड़ा। आरएम सोलन शुगल सिंह ने बताया कि सरकारी बसों में महिलाओं को पर्व पर प्रदेशभर में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा थी। नालागढ़ में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज

संवाद सूत्र, नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी भैया दूज का पर्व शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। भाई दूज के दिन बहनें भाई का तिलक करती हैं और उन्हें मिष्ठान खिलाकर गोला (नारियल) भेंट करती हैं। वहीं सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। आचार्य सोमनाथ ने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित पर्व है, जिसे परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी