सोलन में नशे में धुत व्‍यक्‍त‍ि ने पत्‍नी की गोली मारकर की हत्‍या, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित

सोलन जिले के धर्मपुर में रविवार रात को एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात नौ बजे के करीब हुई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:46 AM (IST)
सोलन में नशे में धुत व्‍यक्‍त‍ि ने पत्‍नी की गोली मारकर की हत्‍या, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित
सोलन में नशे में धुत व्‍यक्‍त‍ि ने पत्‍नी की गोली मारकर की हत्‍या, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित

सोलन, जेएनएन। सोलन जिले के धर्मपुर में रविवार रात को एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात नौ बजे के करीब हुई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया हैा। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार धर्मपुर थाना के तहत आते गांव में किसी बात पर व्यक्ति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगने के बाद महिला को धर्मपुर सीएचसी ले जाया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उसे महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है व्‍यक्‍ित नशे में धुत था।

हरियाणा की महिला ने मायके में ढांक से छलांग लगा दी जान

नाहन। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के रोनहाट में एक महिला ने ढांक से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस चौकी रोनहाट के मुताबिक निर्मला देवी निवासी दादूपुर डाकघर शिरशी थाना जुड़ला जिला करनाल (हरियाणा) अपने मायके रोनहाट क्षेत्र में आई हुई थी। महिला ने मायके से कुछ दूरी पर ढांक से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति ने बताया कि निर्मला कुछ दिन से परेशान थी। निर्मला के मायके वालों ने भी किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी