सोलन में जमकर खरीदारी, दुकानदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

दीपावली के लिए खरीदारी करने सोलन शहर में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 07:22 PM (IST)
सोलन में जमकर खरीदारी, दुकानदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
सोलन में जमकर खरीदारी, दुकानदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

संवाद सहयोगी, सोलन : दीपावली के लिए खरीदारी करने सोलन शहर में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिला मुख्यालय के बाजारों सहित जिले के अन्य शहरों में भी यही हाल रहा। हर दुकान पर खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। हालांकि थोड़ी देर के लिए बारिश के कारण खलल जरूर पड़ा, लेकिन बारिश थमते ही बाजारों में अधिकांश दुकानों पर भीड़ जुट गई। लोगों ने जहां दीपावली को लेकर कपड़े, जूते, मिठाई, बर्तन, फर्नीचर व अन्य सामान खरीदा, वहीं बच्चों ने मिठाई के अलावा पटाखों की खरीदारी की। इसके अलावा खील-बताशे, खिलौने, अखरोट व ड्राईफ्रूट की भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

कोरोना के कारण व्यापार में आई मंदी को भी पर्व की खरीदारी से उबरने का मौका मिला है। बुधवार को सोलन के मालरोड पर दिन में 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक वाहनों के चलने पर प्रतिबंध के चलते लोग आसानी से खरीदारी करते दिखे। ठोडो मैदान से खरीदें पटाखे

बाजारों में आग की घटनाओं से बचाव के लिए जिले के सभी बाजारों में सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखे की दुकानें लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। सोलन में ठोडो मैदान में ही पटाखों की बिक्री के लिए दुकानें सजाई गई हैं। लोगों ने वहां जाकर पटाखों की खरीदारी की। बाजारों में अलग-अलग पटाखे दुकानों पर देखने को मिले। राठौर, डा. सैजल व उपायुक्त सोलन ने दी दीपावली की बधाई

जागरण टीम, शिमला, सोलन : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश व असत्य से सत्य की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाए। वहीं, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भी जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाएं।

chat bot
आपका साथी