धान खरीद केंद्र शुरू न होने पर नालागढ़ व दून कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नालागढ़ व दून ब्लाक कांग्रेस इकाई ने धान की खरीद न होने पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:34 PM (IST)
धान खरीद केंद्र शुरू न होने पर नालागढ़ व दून कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
धान खरीद केंद्र शुरू न होने पर नालागढ़ व दून कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ व दून ब्लाक कांग्रेस इकाई ने धान की खरीद न होने पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नालागढ़ के विधायक लखविद्र सिंह राणा, दून के ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, पार्षद अमरेंद्र भिडर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से बाजार तक रोष रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिनी सचिवालय परिसर में पहुंचे तो वहां दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, दून के अध्यक्ष दयाराम रेंजर, बद्दी के पार्षद सुरजीत चौधरी सहित दून ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धान खरीद केंद्र को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे।

विधायक लखविद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। धान की खरीद की तारीख पर तारीख लगा रही है जिससे किसानों की खेत में खड़ी फसल खराब हो गई है। अगर जल्द ही धान खरीदना शुरू नहीं किया तो वे शुक्रवार से चक्का जाम करेंगे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ मंडी में अनाज की खरीद व भंडारण की उचित व्यवस्था न होने के कारण नालागढ़ उपमंडल के किसानों को अपनी कृषि उपज व अनाज बेचने के लिए पंजाब की मंडियों में जाना पड़ता है, जहां उनका पंजाब के कृषकों के नाम से अपनी उपज व अनाज बेचना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा अनाज मंडी में अनाज खरीद व भंडारण की उचित व्यवस्था स्थानीय क्षेत्र के किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी।

chat bot
आपका साथी