सोलन महिला मोर्चा ने बांटे 1145 मास्क व 350 सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी सोलन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने जिले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 05:52 PM (IST)
सोलन महिला मोर्चा ने बांटे 1145 मास्क व 350 सैनिटाइजर
सोलन महिला मोर्चा ने बांटे 1145 मास्क व 350 सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, सोलन : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने जिले के सभी उपमंडलों में शुक्रवार को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। इससे पहले भी लॉकडाउन के बाद से महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं। महिला कार्यकत्र्ताओं द्वारा घर में मास्क बनाए जा रहे हैं। सोलन में आयोजित अभियान में प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद भी मौजूद रहीं।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने बताया कि सोलन में चार स्थानों पर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। इस दौरान सोलन में 1145 मास्क व 350 सैनिटाइजर बांटे गए। सोलन शहर में यह अभियान मालरोड़, सपरून, चंबाघाट व कोटलानाला में चलाया गया। इस दौरान लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। शकुंतला शर्मा ने बताया कि कसौली मंडल में एक हजार मास्क व तीन सौ सैनिटाइजर, अर्की में पांच सौ मास्क, दून मंडल में 350, नालागढ़ में पांच सौ मास्क वितरित किए गए। अभियान के तहत 14 दिसंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मीरा आनंद, रीतू सेठी, मंडल अध्यक्ष रिया शर्मा, महामंत्री मीना सिंह, तरुणा शर्मा, शीला कौशल, पूजा हांडा, विशाखा, रीना व्यास, शांता धीमान मौजूद रहीं। सिपला ने प्रशासन को सौंपी 500 पीपीई किट

संवाद सूत्र, नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की फार्मा कंपनी सिपला ने प्रशासन को 500 पीपीई किट भेंट की हैं। यह पीपीई किट कोरोना वॉरियर व अन्य लोगों के कोविड-19 के दौर में काम में आएंगी। कंपनी की ओर से एचआर हेड आदिल ने एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर को यह पीपीई किट सौंपी गई।

एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि एक ओर जहां समूचा देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कर्मयोद्धा अपने कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इसके अलावा सभी विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं, जिनमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर परिषद सहित सफाई कर्मचारियों सहित अन्य सभी विभाग भी शामिल हैं। कंपनी की ओर से भेंट की गई यह पीपीई किट कोरोना के इस दौर में काम में आएंगी।

chat bot
आपका साथी