नहीं खुली सीमाएं, बहनें मायूस होकर लौटी

संवाद सहयोगी बद्दी रक्षा बंधन पर्व पर भी जिला सोलन की सीमाएं बहनों के लिए नहीं खोली गई। कु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:16 AM (IST)
नहीं खुली सीमाएं, बहनें मायूस होकर लौटी
नहीं खुली सीमाएं, बहनें मायूस होकर लौटी

संवाद सहयोगी, बद्दी : रक्षा बंधन पर्व पर भी जिला सोलन की सीमाएं बहनों के लिए नहीं खोली गई। कुछ बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने की हरसत मन में दबाए मायूस होकर चली गई। यातायात पुलिस नाका बद्दी, बरोटीवाल, जोंगो, दभोटा से बिना ई-पास के एंट्री नहीं होने दी जिससे कई बहनें भाईयों को राखी नहीं बांध पाई।

जिला सोलन के साथ पंजाब और हरियाणा राज्यों की सीमाएं लगती हैं। बीबीएन में रहने वाले बहुत से लोगों की दोनों राज्यों में रिश्तेदारी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से मंजूरी न मिलने के चलते भाई और बहन के पवित्र त्योहार पर कोरोना का काला साया पड़ गया।

नगर परिषद के वार्ड पांच के पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर एक दिन के लिए रियायत की मांग की थी। उन्होंने जिला प्रशासन से एक दिन के लिए बॉर्डर पर ढ़ील देने की गुहार लगाई थी। बावजूद इसके किसी को भी बिना पास के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पार्षद संदीप सचदेवा का तर्क था कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार साल में एक बार ही आता है और इन दिन का बहनें तथा भाईयों बेसब्री से इंतजार करते हैं। यदि इस दिन भी बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने से वंचित रहती जाती है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य हो ही नहीं सकता।

chat bot
आपका साथी