मांजू स्कूल में नशे के खिलाफ किया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में 21 फरवरी को नशा मुक्त मेरा हिमाचल कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जमा एक व जमा दो के 54 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य रजनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुणा उप स्वास्थ्य केंद्र मांजू तथा आशा कार्यकर्ता प्रोमिला देवी ने बच्चों को नशे से दूर रहने नशे से होने वाले नुकसान व नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को नशे की बुराई से दूर रहने तथा इससे कैसे बचा जाए के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 02:50 PM (IST)
मांजू स्कूल में नशे के खिलाफ किया जागरूक
मांजू स्कूल में नशे के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सूत्र, अर्की : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में 21 फरवरी को नशा मुक्त मेरा हिमाचल कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य रजनी शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुणा तथा आशा कार्यकर्ता प्रोमिला देवी ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव भी बताए। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।

chat bot
आपका साथी