स्वयंसेवकों ने पौधे रोप दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 04:09 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने पौधे रोप दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
स्वयंसेवकों ने पौधे रोप दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। करीब 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता कुमारी ज्योत्सना ने पर्यावरण पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे सामाजिक चेतना के कर्तव्य में अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। तभी आने वाली पीढि़यों के लिए यह पर्यावरण अनुकूल रह सकता है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी से आग्रह किया कि वे अपने आस-पड़ोस में सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें। स्वयंसेवियों ने चित्रकला व स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारियों तथा प्रधानाचार्य व अन्य स्वयंसेवकों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी डा. करुणा ने मुख्य वक्ता कुमारी ज्योत्सना तथा प्रधानाचार्य सहित सभी का आभार जताया। पर्यावरण दिवस पर बांटे औषधीय पौधे

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : अर्की उपमंडल की पंचायत सूरजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान, उपप्रधान तथा सभी वार्ड सदस्यों ने औषधीय पौधे बांटे। इस दौरान विधायक नरेंद्र बरागटा, चेयरमैन बार काउंसिल रमाकांत शर्मा, अधिवक्ता प्रदीप शर्मा, लेखराज के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वार्ड सदस्यों की मदद से करीब 100 औषधीय पौधे लोगों में बांटे गए। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ दिलवाई गई। पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में पंचायत द्वारा पर्यावरण के बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पौधे उपलब्ध करवाने के लिए अर्की फ्रेंड्स ग्रुप के एडमिन हरीश कुमार शर्मा का धन्यवाद किया। इस दौरान धुंदन जिला परिषद वार्ड सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी