बद्दी के वार्ड नौ में समस्याओं का अंबार

नगर परिषद के बद्दी के गठन को करीब एक वर्ष होने को हैं लेकिन समस्याओं का अंबार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:45 PM (IST)
बद्दी के वार्ड नौ में समस्याओं का अंबार
बद्दी के वार्ड नौ में समस्याओं का अंबार

संवाद सहयोगी, बद्दी : नगर परिषद के बद्दी के गठन को करीब एक वर्ष होने को हैं लेकिन समस्याओं का अंबार है। भाजपा ने पहली बार नगर परिषद पर कब्जा किया था, लेकिन वार्ड नौ वार्ड से कांग्रेस समर्थित पार्षद जीता था। फिर भी भाजपा ने कहा था कि हम बिना भेदभाव विकास करवाएंगे। वार्ड नौ के फेस एक, दो या तीन में स्थिति बेहाल है।

हाउसिग बोर्ड फेस तीन कालोनी व हिमुडा फ्लैट में सुविधाओं की कमी है। अमरावती रोड पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। जगह-जगह सीवरेज के चैंबर उखडे हुए हैं और उसमें गिरकर लोग घायल हो रहे हैं लेकिन नगर परिषद दुर्घटना संभावित बोर्ड लगाने की बजाय दो-तीन लगाकर इतिश्री कर रही है।

यह रोड प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं दून भाजपा नेता के घर को जाता है। लोगों ने कहा कि अगर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के घरों व कालोनियों को जाने वाले रास्ते ही बदहाल हैं तो आम आदमी का क्या हाल होगा। हाउसिग बोर्ड सोसायटी-तीन के प्रधान सुरेश शर्मा व हरिओम योगा सोसायटी के महामंत्री डा. केएस आर्य ने कह कि नगर परिषद को सड़क, सीवरेज बारे कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं नहीं हुई। वहीं वार्ड नौ के पार्षद सुरजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद विकास में भेदभाव कर रही है। उसके अधिकांश कामों में गुणवत्ता नहीं है व धांधलियां की जाती है। इसीलिए पिछली बैठक से सात पार्षद नदारद रहे थे। न तो विधायक की अधिकारियों पर पकड़ है न ही नगर परिषद अध्यक्ष की कोई सुन रहा है।

नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मान सिंह मेहता ने कहा कि नगर परिषद सभी वार्ड में समान विकास करवा रही है लेकिन उसमें समय तो लगता है। वार्ड नौ में ही 1.20 करोड़ के विकास कार्य लगे हैं जोकि पार्षद को नजर क्यों नहीं आते। जहां तक सीवरेज के टूटे चैंबरों की सवाल है तो उसको जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा। भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अमरावती-फेस तीन मार्ग के समतलीकरण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। भाजपा विकास में विश्वास रखती है और करके भी बताएगी।

chat bot
आपका साथी