निदेशक मंडल चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज

बघाट अर्बन कोआपरेटिव बैंक मुख्यालय सोलन में 14 नवंबर को होने जा रहे निदेशक मंडल के चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:15 PM (IST)
निदेशक मंडल चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज
निदेशक मंडल चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन : बघाट अर्बन कोआपरेटिव बैंक मुख्यालय सोलन में 14 नवंबर को होने जा रहे निदेशक मंडल के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। सात जोन के लिए छह साल बाद चुनाव हो रहे हैं। इसको लेकर जहां शेयरधारक मतदाताओं में उत्साह है, वहीं चुनाव लड़ रहे नेताओं में भी अपनी जीत को लेकर जोश है। चुनाव के लिए अब नामांकन, छंटनी, नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन आदि की सभी प्रक्रियाएं हो चुकी हैं। अब पांच जिलों के सात जोन के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में दोनों बड़े दलों के नेताओं में भी बघाट बैंक के निदेशक मंडल व अध्यक्ष की हाट सीट पर बैठने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

चुनाव में सोलन जिले सहित पांच अन्य जिलों के 8832 मतदाता सातों जोन के लिए निदेशकों का चुनाव करेंगे। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में हवा बनाने के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रचार सहित मतदाताओं को साधने के लिए जुट गए हैं। ये प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

जोन एक में दिव्य दर्शी सूद व सुंदर सिंह ठाकुर, जोन दो में अशोक ठाकुर, जतिन साहनी, नंदलाल शर्मा व संजीव कुमार, जोन तीन में अरुण कुमार शर्मा, नवीन अरोड़ा व वीरेंद्र साहनी, जोन चार में अमर सिंह ठाकुर व चमन लाल अत्री, जोन पांच में अमरदीप व कृष्णलाल, जोन छह में कल्पना ठाकुर व नरेंद्र भसीन और जोन सात में धर्मेद्र ठाकुर व किरण किशोर ठाकुर मैदान में है। 12 नवंबर शाम चार बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। 14 नवंबर को सुबह नौ से तीन बजे तक एमसी हाल सोलन में मतदान प्रक्रिया होगी। शाम पांच बजे चुनावी नतीजे घोषित होंगे। जनवरी 2015 में हुए थे चुनाव

बघाट बैंक निदेशक मंडल के बीते चुनाव जनवरी 2015 में हुए थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते बोर्ड का गठन अगस्त 2015 में हुआ था। संचालक मंडल का कार्यकाल बीते वर्ष अगस्त में खत्म हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण बैंक का कार्य सुचारू चलाने के लिए नामित समिति का गठन किया गया था। ये हैं सात जोन

वैसे बघाट बैंक पूरे प्रदेश को कवर करता है, लेकिन बैंक की शाखाएं सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना व कांगड़ा में ही हैं। इसके लिए सात जोन बनाए गए हैं। जोन एक में सोलन नगर निगम का वार्ड नंबर सात, 12, 13 व 14, जोन दो में वार्ड नंबर नौ, 10, 11 व 15 के अलावा शामती, कोठों, सन्होल, ओच्छघाट, नौणी, शमरोड़ व सेरी पंचायत है। इसके साथ सिरमौर जिले का हिस्सा भी है। जोन तीन में वार्ड एक, दो व तीन, जोन चार में वार्ड नंबर 16, धर्मपुर ब्लाक, कुनिहार ब्लाक व नालागढ़ ब्लाक, जोन पांच में वार्ड चार, पांच, छह और जिला ऊना व कांगड़ा, जोन छह में वार्ड आठ, कंडाघाट ब्लाक व शिमला जिला है। वहीं जोन सात में सोलन ब्लाक के साथ वार्ड नंबर 17 शामिल है।

chat bot
आपका साथी