493 किसानों ने गेहूं खरीद केंद्र में बेची 16250 क्विंटल फसल

संवाद सूत्र नालागढ़ इंदिरा अनाज मंडी नालागढ़ में खुली कृषि उपज मंडी में 10 जून तक बढ़ाए ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:40 PM (IST)
493 किसानों ने गेहूं खरीद केंद्र में बेची 16250 क्विंटल फसल
493 किसानों ने गेहूं खरीद केंद्र में बेची 16250 क्विंटल फसल

संवाद सूत्र, नालागढ़ : इंदिरा अनाज मंडी नालागढ़ में खुली कृषि उपज मंडी में 10 जून तक बढ़ाए गए समय के तहत 493 किसानों ने 16,250 क्विंटल गेहूं बेची व केंद्र द्वारा खरीदी गई। किसानों की मांग पर 10 जून तक गेहूं की फसल इस केंद्र में लेने की तिथि बढ़ाई गई थी। अंतिम दिन वीरवार को 553.5 क्विंटल गेहूं खरीदी गई, जबकि इससे पहले 15,696.5 क्विंटल गेहूं खरीदी गई थी। पहली मई से खुले इस खरीद केंद्र में एक माह में 10 दिन में 493 किसानों ने इस खरीद केंद्र में 16,250 क्विंटल गेहूं खरीदी है।

सब्जी मंडी नालागढ़ में स्थापित इस गेहूं बिक्री केंद्र में सरकार के नियमानुसार किसानों को 1975 प्रति क्विंटल की दर से मूल्य प्राप्त हुआ है। किसानों को दो दिन के भीतर ही उनकी फसल की राशि सीधे खाते में मिली ही है। बीबीएन में गेहूं खरीद केंद्र न होने से यहां के किसान पंचकूला व पंजाब के रोपड़ स्थित अनाज मंडी में अपने गेहूं व अन्य फसलें बेचने जाते थे। लेकिन इस वर्ष पंजाब की मंडियों ने हिमाचल के गेहूं को खरीदने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद नालागढ़ में ही गेहू खरीद केंद्र खोलने की मांग ने जोर पकड़ा और बाद में यहां पर पहली मई से फसल खरीदनी आरंभ हो गई।

कृषि उपज मंडी के प्रभारी गंगा राम भारद्वाज ने बताया कि एफसीआइ द्वारा 10 जून तक बढ़ाई गई तिथि के मुताबिक वीरवार तक 493 किसानों से 16,250 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि तिथि को और बढ़ाया जाता है तो यहां किसानों से गेहूं की फसल खरीदी जाएगी।

chat bot
आपका साथी