नाहन शहर की सफाई व्यवस्था पर और देंगे ध्यान

नाहन नगर परिषद में सफाई व्यवस्था में और ध्यान दिया जाएगा। शहर के सुंदर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 04:49 PM (IST)
नाहन शहर की सफाई व्यवस्था पर और देंगे ध्यान
नाहन शहर की सफाई व्यवस्था पर और देंगे ध्यान

राजन पुंडीर, नाहन

नाहन नगर परिषद में सफाई व्यवस्था में और ध्यान दिया जाएगा। शहर के सुंदरीकरण के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है। इस पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। यह कहना है नाहन नगर परिषद नाहन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामा देवी का।

उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से यातायात जाम की समस्या की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। शहर में नगर निकाय चुनाव से पहले दो पार्किंग का लोकार्पण किया जा चुका है। नाहन शहर सिरमौर का जिला मुख्यालय है। यहां प्रतिदिन जिला से हजारों लोग सरकारी कार्यालयों में काम करवाने आते हैं। विशेषकर महिलाओं को शौचालय न होने से परेशानी होती है। उनका कहना है कि शहर में बने पुरुष शौचालय के साथ गौर भवन के सामने, गुन्नूघाट व बाजार में जहां पर भी जगह होगी, वहां महिलाओं के लिए शौचालय प्राथमिकता से बनाए जाएंगे। नाहन शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुराने शौचालयों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर में जहां पर स्ट्रीट लाइटें अभी तक नहीं लगी है, वहां पर इनकी व्यवस्था करेंगे। युवाओं व महिलाओं को तकनीकि व व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पिछले कुछ समय से नाहन शहर में युवा नशे की तरफ झुके हैं। शहरवासियों के साथ मिलकर व स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों के प्रति उनका रूझान बढाने के प्रयास किए जाएंगे। श्यामा देवी 2015 से 2020 तक वार्ड एक से पार्षद भी रह चुकी है। इस दौरान उन्होंने अपने वार्ड में काफी विकास करवाया। कोरोनाकाल में वार्ड के लोगों को मुफ्त में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। श्यामा देवी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की सबसे छोटी बहन हैं।

प्राथमिकताएं

-पुराने शौचालयों की मरम्मत करवाई जाएगी।

--शहर के छूटे कोनों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट।

-युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना।

-महिलाओं व युवाओं को तकनीकि व व्यावसायिक प्रशिक्षण देना।

-शहर को ट्रैफिक जाम से दिलाई जाएगी निजात।

-पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी