सिरमौर की कुश्ती टीम बिलासपुर में दिखाएगी दमखम

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला सिरमौर से 12 खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 06:20 PM (IST)
सिरमौर की कुश्ती टीम बिलासपुर में दिखाएगी दमखम
सिरमौर की कुश्ती टीम बिलासपुर में दिखाएगी दमखम

संवाद सूत्र, राजगढ़ : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला सिरमौर से 12 खिलाड़ियों की कुश्ती टीम रविवार को बिलासपुर के लिए रवाना हुई। इसमें सात पुरुष और पांच महिला पहलवान शामिल हैं। जिला सिरमौर कुश्ती संघ के महासचिव रणदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिले से पहली बार वरिष्ठ वर्ग की कुश्ती टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी।

महिला वर्ग की टीम में पहलवान रानी, लक्ष्मी, राधा, प्रियका, तनु ठाकुर तथा पुरुष वर्ग में शुभम, अजय कुमार, सोहन लाल, भूपेंद्र, रामलाल, अनीश शर्मा, रजनीश भाग लेंगे। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। रणदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, जरूरत हैं तो उन्हें मौका देने की। जिले में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने पर जिला कुश्ती संघ द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि जिला के मेधावी खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर सिरमौर का नाम रोशन कर सकें। रणदीप ठाकुर ने बताया कि टीम को रवाना करने से पहले इनका निरीक्षण कुश्ती संघ के प्रधान सदानंद पुंडीर द्वारा किया गया। संघ के मुख्य सरंक्षक आशा प्रकाश, जितेंद्र ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, राजेंद्र चौहान व पूर्ण सिंह ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। कुडांवाला में वालीबाल प्रतियोगिता छह से

संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के साथ लगती पंचायत कालुझिडा के तहत युवक मंडल कुडांवाला की ओर से दो दिवसीय 22वीं वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन छह नवंबर को किया जाएगा। युवक मंडल कुडांवाला के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में विजेता को 41 हजार व उपविजेता को 31 हजार का नकद ईनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। अंडर-19 में प्रथम ईनाम 81 सौ व दूसरा ईनाम 61 सौ प्रदान किया जाएगा। इसी तरह दौड़ व ऊंची कूद में पहला पुरस्कार 21 सौ, दूसरा 15 सौ तथा तीसरा एक हजार रुपये होगा। प्रतियोगिता का समापन सात नवंबर को किया जाएगा। संयोजक अमरजीत सिंह ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्लब की ओर से खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी