शिवा परियोजना बदल सकती है किसानों की तकदीर : डा. बिंदल

हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग की शिवा परियोजना किसानों की तकदीर बदल स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 07:25 PM (IST)
शिवा परियोजना बदल सकती है किसानों की तकदीर : डा. बिंदल
शिवा परियोजना बदल सकती है किसानों की तकदीर : डा. बिंदल

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग की शिवा परियोजना किसानों की तकदीर बदल सकती है। इस परियोजना के तहत चयनित क्षेत्र में उद्यान विभाग की ओर से निश्शुल्क फलदार पौधे, सिंचाई सुविधा और तार बाड़ का खर्च वहन किया जाता है। इस परियोजना का लाभ उठा कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं और उन्हें कमाई का अतिरिक्त जरिया भी मिल जाएगा।

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने यह बात त्रिलोकपुर पंचायत के भुडडियो में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के तहत प्रथम पंक्ति प्रदर्शन स्थल के उद्घाटन अवसर पर कही। डा. बिंदल ने रिबन काट कर परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह एफएलडी एक डेमो स्थल है, जो किसानों को शिवा परियोजना के प्रति जागरूक बनाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर पंचायत के तहत भुडडियो गांव में 20 बीघा भूमि पर यह परियोजना इस तरह से तैयार की गई है अन्य किसानों को इसे अपने क्षेत्र में अपनाने की प्रेरणा मिले।

डा. बिंदल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में फलों विशेषकर नींबू का उत्पादन अत्यंत लाभकारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें हिमाचल में सेब उत्पादन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार सेब हिमाचल की आर्थिकी का आधार बना ठीक इसी प्रकार भौगोलिक स्थिति और वातावरण के अनुरूप कमर्शियल आधार पर फलों के उत्पादन के बारे में विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती है और इस योजना का लाभ है कि यह सब सरकार द्वारा किया जाता है और किसान का खर्च न के बराबर है, किसान को केवल अपनी भूमि उपलब्ध करवानी है। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान विभाग डा. सतीश ने विस्तार से शिवा परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नाहन क्षेत्र में तैयार किए जा रहे एफएलडी के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी