संजीव अत्री को ग्रीन डायरेक्टर ऑफ स्टेट अवार्ड

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं संरक्षण से जुड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 07:06 PM (IST)
संजीव अत्री को ग्रीन डायरेक्टर ऑफ स्टेट अवार्ड
संजीव अत्री को ग्रीन डायरेक्टर ऑफ स्टेट अवार्ड

जागरण संवाददाता, नाहन : पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं संरक्षण से जुडे़ महत्वपूर्ण मुद्दों पर लघु फिल्में बनाने वाले प्रवक्ता संजीव अत्री को ग्रीन डायरेक्टर ऑफ स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हे नाहन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिया गया। 24 से 26 अक्टूबर तक नाहन में पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वाधान में सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की ओर से यह उत्सव आयोजित किया गया था। इस उत्सव में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित देश-विदेश की करीब 26 फिल्में बच्चों को दिखाई गई। संजीव अत्री पर्यावरण पर आधारित लघु फिल्में बनाने वाले एकमात्र फिल्म निर्माता, निर्देशक है। उन्होंने करीब छह लघु फिल्में बनाई है। इनमें से दो फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। स्कूली बच्चों के सहयोग से बनाई उनकी लघु फिल्म गुल्लु और गिलहरी काफी चर्चित हुई।

chat bot
आपका साथी