राजीव ठाकुर को नौवीं बार जिलाध्यक्ष की कमान

राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिण के गठन को लेकर एक चुनावी बैठक हिदू आश्रम नाहन में हुई। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में महावीर कैंथला व सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में शिमला से संदीप ठाकुर ने शिरकत की। इस बैठक में 14 शिक्षा खंड़ों के प्रधानों सहित कुल 135 जिला प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन पर सहमति न बनने पर चुनाव करवाए गए। इसमें आठ बार निर्विरोध जिला प्रधान चुने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:25 AM (IST)
राजीव ठाकुर को नौवीं बार जिलाध्यक्ष की कमान
राजीव ठाकुर को नौवीं बार जिलाध्यक्ष की कमान

जागरण संवाददाता, नाहन : राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक बैठक हिदू आश्रम नाहन में हुई। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में महावीर कैंथला व सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में शिमला से संदीप ठाकुर ने शिरकत की। बैठक में 14 शिक्षा खंडों के प्रधानों सहित कुल 135 जिला प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन पर सहमति न बनने पर चुनाव हुआ। इसमें आठ बार निर्विरोध जिला प्रधान चुने गए राजीव ठाकुर एवं माजरा खंड के हरदेव ठाकुर के बीच सीधी टक्कर हुई। राजीव ठाकुर को 104 मत जबकि हरदेव ठाकुर को मात्र 31 मत ही हासिल हुए। राजीव ठाकुर को लगातार नौवीं बार संघ का जिला प्रधान चुना गया।

नौहराधार के वीरभद्र नेगी को भी लगातार दूसरी बार महासचिव नियुक्त किया गया। राजीव ठाकुर ने सभी को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। नवंबर में होने वाले प्रदेश कार्यकारिणी चुनावों के लिए जिला से 50 राज्य प्रतिनिधियों को भी भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में अजीत चौहान, देवेंद्र शर्मा, यशपाल ठाकुर, बलबीर, राजेश परमार, कुलदीप सिंह, रामस्वरूप, सीताराम, यशवंत नेगी, दिनेश सुची, सोमदत्त, देवेंद्र, सुनील पराशर, सुरेश कुमार, रामलाल, बिशन सिंह, यशपाल शर्मा, शराफत अली, रामरतन रमौल, अरुण साथी एवं हरदेव ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी