पांवटा व हरिपुर टोहाना में धान की खरीद शुरू

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब व हरिपुर टोहाना में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:27 PM (IST)
पांवटा व हरिपुर टोहाना में धान की खरीद शुरू
पांवटा व हरिपुर टोहाना में धान की खरीद शुरू

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब व हरिपुर टोहाना में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धान खरीद केंद्र हरिपुर टोहाना व पीपलीवाला में धान खरीद का शुभारंभ करवाया। जिला सिरमौर में इस वर्ष चार केंद्रों पर धान की खरीद फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआइ) द्वारा की जा रही है। जिला सिरमौर की अनाज मंडी पांवटा साहिब, पीपलीवाला, हरिपुर टोहाना व कालाअंब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक धान की फसल सिरमौर जिले में होती है। सिरमौर जिले के कोलर से लेकर भगानी तक पावटा साहिब उपमंडल में करीब तीन लाख टन गेहूं का उत्पादन होता है। जिला सिरमौर में दो दशक बाद एपीएमसी द्वारा फूड कारपोरेशन आफ इंडिया के सहयोग से जिला सिरमौर में धान की खरीद शुरू की है। जिला के किसान वर्षो से अपनी धान की फसल को उत्तराखंड तथा हरियाणा में बेचते थे। मगर इस बार एपीएमसी गेहूं खरीद के बाद धान की खरीद भी शुरू करने जा रही है।

जिला सिरमौर कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई हैं। काफी वर्ष बाद एपीएमसी द्वारा धान की खरीद की जाएगी। गेहूं खरीद की तरह किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में 24 घंटे में उपलब्ध करवाई जाएगी। किसानों को कृषि विभाग के आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के साथ जमीन व फसल का ब्यौरा देना होगा। कोरोना के चलते एक दिन में 30 से 40 किसानों को ही फसल बेचने के लिए बुलाया जाएगा।

इस बार धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार द्वारा 1960 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उसके अनुसार ही किसानों को धान की फसल का मूल्य दिया जाएगा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला सिरमौर कृषि मंडी समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा सहित कई भाजपा नेता व कृषि विभाग के अधिकारी और एफसीआइ के कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी