पच्छाद पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सदस्यों में खींचतान

राजन पुंडीर नाहन जिला सिरमौर के पच्छाद पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:20 PM (IST)
पच्छाद पंचायत समिति अध्यक्ष पद के
लिए भाजपा सदस्यों में खींचतान
पच्छाद पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सदस्यों में खींचतान

राजन पुंडीर, नाहन

जिला सिरमौर के पच्छाद पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में खींचतान जारी है। पच्छाद पंचायत समिति के 15 सदस्यों में से भाजपा समर्थित आठ, कांग्रेस समर्थित चार तथा तीन निर्दलीय सदस्य हैं। पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष एवं वर्तमान में बीडीसी सदस्य सुरैया शर्मा और राकेश ठाकुर का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में सामने आ रहा है। जबकि निर्दलीय जीत कर आए तीनों ही सदस्य भाजपा की विचारधारा के हैं। निर्दलीय सदस्यों में नारग से आशीष शर्मा, बजगा से ममता शर्मा व सुरजा जनोट से भावना शामिल हैं।

आशीष शर्मा ने भी पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास अपनी दावेदारी जताई है। अब देखना है कि भाजपा पच्छाद मंडल सुरेंद्र नेहरू, राकेश ठाकुर, सुरैया शर्मा व आशीष शर्मा में से किसे बीडीसी पच्छाद का अध्यक्ष बनाते हैं तथा किसे उपाध्यक्ष बनाया जाता है। यह तो शुक्रवार को सराहां के जंजघर में होने वाले पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद ही पता चल पाएगा।

पच्छाद क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चक्रधर भंडारी नारग क्षेत्र को पंचायत समिति के अध्यक्ष पद की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि पच्छाद भाजपा में सराहां क्षेत्र से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी हैं। जबकि अभी नारग क्षेत्र से किसी भी पार्टी के कार्यकत्र्ता को कोई भी पद नहीं मिला है। इसके चलते भाजपा बहुमत के बावजूद असमंजस की स्थिति में है कि यदि सराहां क्षेत्र से किसी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो दूसरे क्षेत्र के सदस्य बगावत न कर दें।

उधर पच्छाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ने कहा कि बीडीसी के शपथ ग्रहण के बाद पंचायत समिति पच्छाद के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी